बीटेक (B.tech) क्या है कैसे बनाएं करियर सम्पूर्ण जानकारी 2023

बीटेक (B.Tech) 4 वर्ष का अंडरग्रैजुएट डिग्री कोर्स है जोकि विभिन्न स्पेशलाइजेशन से किया जा सकता है। बीटेक कोर्स में शामिल हैं केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग आदि। 12वीं PCM या PCB के छात्र b.tech कर सकते हैं। आमतौर पर बीटेक कोर्स में एडमिशन इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के जरिए ही होता है। यहां पर बीटेक कोर्स संबंधित प्रत्येक जानकारी दी गई है।

बीटेक क्या है कैसे करें पूरी जानकारी
बीटेक क्या है

बीटेक कोर्स करने से छात्रों में टेक्निकल स्किल डेवलप होती है, जिसका इस्तेमाल टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट इंडस्ट्री में होता है। यदि आप B.tech कोर्स करके बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आलेख पूरा जरूर पढ़ें। यहां पर Btech kya hai कैसे करें, इस कोर्स को करने के लिए योग्यता, प्रवेश परीक्षा, बीटेक के बाद करियर ऑप्शन सहित सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

बीटेक क्या है : B.tech Course Kya Hai

बीटेक का फुल फॉर्म ‘बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी’ होता है। यह 4 साल का अंडरग्रैजुएट डिग्री कोर्स है। इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए 12वीं PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के छात्रों के लिए बेस्ट कोर्स होता है। हालांकि PCB के छात्र भी कुछ स्पेशलाइजेशन में बीटेक कर सकते हैं।

बीटेक कोर्स में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिए होता है। हालांकि कुछ कॉलेज में डायरेक्ट एडमिशन 12वीं की मार्क्स शीट के आधार पर भी मिल जाता है। बीटेक कोर्स करने के पश्चात आप अपने स्पेशलाइजेशन संबंधित क्षेत्र में बेहतरीन करियर की शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं बीटेक कोर्स करने के लिए पात्रता या योग्यता के बारे में।

यह भी पढ़ें : पॉलिटेक्निक करने के फायदे

बीटेक के लिए योग्यता (पात्रता मापदंड)

किसी भी कॉलेज में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने से पहले इस कोर्स के लिए निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अच्छे से समझ लें और सुनिश्चित करें कि आप पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं। बीटेक कोर्स के लिए अधिकतम कॉलेज में मान्य एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया इस प्रकार है-

  • छात्र सरकारी मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से 10+2 पास हो।
  • 12वीं में न्यूनतम 50% अंक रहे हो। हालांकि यह परसेंटेज क्राइटेरिया अलग अलग कॉलेज के लिए कम या ज्यादा हो सकता है। 
  • 12वीं में मुख्य विषय के रूप में PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) रहे हों। हालांकि कुछ ऐसे भी कोर्सेस हैं जिन्हें बायोलॉजी के छात्र भी कर सकते हैं जैसे बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग, नेनो टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी आदि।
  • कुछ कॉलेज में या इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए छात्र की आयु सीमा निर्धारित है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।

नोट : किसी भी बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने से पूर्व उसके लिए निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अच्छे से समझ लें। आप जिस कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं, उसके पात्रता मापदंड में कुछ नए बिंदु भी सकते हैं। इस बात का ध्यान प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करते समय भी दें, कि आप उसके लिए एलिजिबल हैं भी या नहीं।

यह भी पढ़ें : बिजली विभाग मे जूनियर इंजीनियर कैसे बने

बीटेक छात्र के लिए आवश्यक स्किल

एक बेहतरीन इंजीनियर बनने के लिए आपकी क्रिएटिव स्किल और कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी होनी चाहिए। नीचे कुछ ऐसी ही स्किल की लिस्ट दी गई है, जो इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर विस्तार में अहम भूमिका निभाती हैं।

  1. क्रिएटिविटी
  2. कम्युनिकेशन स्किल
  3. टीम वर्क
  4. मुख्य विषयों का सटीक नॉलेज
  5. इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर से परिचित होना
  6. लीडरशिप स्किल

बीटेक स्पेशलाइजेशन

B.Tech मे बहुत से स्पेशलाइजेशन हैं जिनमे से कुछ प्रचलित कोर्स नीचे बताए गए हैं। बीटेक के कुछ ऐसे स्पेशलाइजेशन जो बहुत ही ज्यादा प्रचिलित हैं – इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि। बीटेक के विभिन्न स्पेशलाइजेशन से करियर ऑप्शन के बारे में इसी लेख में बताया गया है।

बीटेक कोर्स लिस्ट

  • बीटेक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन बायोटेक्नोलॉजी
  • बीटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी
  • बीटेक इन डाटा साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन कंप्यूटर साइंस
  • बीटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन प्रोडक्शन इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन जेनेटिक इंजीनियरिंग 
  • बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • बीटेक इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन नैनो टेक्नोलॉजी
  • बीटेक इन marine इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • बीटेक इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन रोबोटिक्स इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन प्लास्टिक इंजीनियरिंग
  • बीटेक इन एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग

बीटेक में एडमिशन कैसे लें

बीटेक में अधिकतर एडमिशन इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होते हैं। लगभग प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर और यूनिवर्सिटी स्तर पर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। छात्र एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हुए इन एग्जाम के जरिए बीटेक में एडमिशन ले सकते हैं।

  • राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित JEE Mains जोकि NIT कॉलेज और GFTI में बीटेक में एडमिशन ले सकते हैं। JEE Advanced के जरिए IIT में एडमिशन ले सकते हैं।
  • राज्य स्तर पर आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं जोकि बहुत से कॉलेज में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए मान्य हैं। जिनमे शामिल हैं – WBJEE, AP EAMCET, TS EAMCET, KEAM, और MHT CET आदि।
  • यूनिवर्सिटी स्तर पर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं – VITEEE, SRMJEEE, BITSAT, UPESEAT आदि।
  • इन सभी प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट आने के बाद काउंसलिंग कराना होता है, जिसमें आप कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं।

बीटेक के लिए प्रवेश परीक्षा

B.tech कोर्स में एडमिशन के लिए विभिन्न स्तर पर बहुत से एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जाते हैं। जिनमे से यूनिवर्सिटी स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कुछ प्रवेश परीक्षाओं की लिस्ट नीचे दी गई है।

प्रवेश परीक्षापरीक्षा स्तर
JEE MAIN राष्ट्रीय
JEE ADVANCED राष्ट्रीय
NATAराष्ट्रीय
IISER APTITUDE TESTराष्ट्रीय
DUETराष्ट्रीय
IMU CETराष्ट्रीय
JKCETराज्य
COMEDK UGETराज्य
CG PETराज्य
ASSAM CEEराज्य
AP EAMCETराज्य
OJEEराज्य
UPCETराज्य
WBJEEराज्य
GUJCETराज्य
MHT CET राज्य
CUSAT CAT यूनिवर्सिटी
GITAM GATयूनिवर्सिटी
LPU NESTयूनिवर्सिटी

बीटेक की फीस कितनी है

बीटेक की कुल फीस ₹200000 से ₹1200000 तक हो सकती है। बीटेक कोर्स की फीस कॉलेज अनुसार अलग अलग हो सकती है। इसके अलावा इस कोर्स की फीस आरक्षण पर भी निर्भर करती है। यानि GN, OBC, SC/ST/PWD आदि कैटेगरी के छात्रों के लिए बीटेक की फीस में बहुत अंतर होता है। 

यहां पर कुछ IIT कॉलेज में B.Tech की फीस को कैटेगरी के आधार पर दिखाया गया है। इस फीस स्ट्रक्चर से आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की फीस कितनी होती है? इसमें एकेडमिक फीस के साथ साथ mess और hostel फीस भी शामिल है। याद रहे यह Gen छात्र की फीस है। 

इंस्टीट्यूटफीस gen/obc फीस sc/st
IIT खड़गपुर₹950000₹175000
IIT मुम्बई ₹900000₹125000
IIT चेन्नई ₹825000₹320000
IIT कानपुर ₹868000₹190000
IIT दिल्ली ₹900000₹250000
IIT गुवाहाटी ₹875000₹230000
IIT रुड़की ₹867000₹300000
IIT भुवनेश्वर ₹980000₹250000
IIT गांधीनगर ₹990000₹340000
IIT हैदराबाद ₹920000₹290000
IIT पटना ₹840000₹330000

नोट : लगभग सभी IITs में SC/ST/PH छात्रों को ट्यूशन फीस में पूरी तरह से छूट दी जाती है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की भी ट्यूशन फीस में छूट होती है। आपको mess और hostel का खर्चा देना होता है। इस प्रकार लगभग 1 से 2 लाख रुपए में बीटेक कोर्स पूरा हो जाता है। हालांकि विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप के रूप में आपकी फीस वापस हो जाती है। फीस के बारे में विस्तृत जानकारी आप जिस कॉलेज/इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त करें।

बीटेक सरकारी कॉलेज up

बीटेक के लिए UP में बहुत से सरकारी कॉलेज हैं जिनमे से कुछ नीचे बताए गए हैं –

  1. IIT BHU
  2. IIIT इलाहाबाद 
  3. बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  4. उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (UPTT), कानपुर
  5. KNIT सुल्तानपुर 
  6. CSJMU, कानपुर
  7. Mjp रोहिलखंड यूनिवर्सिटी 
  8. आगरा कॉलेज 
  9. IIIT लखनऊ 
  10. BBAU लखनऊ

बीटेक के बाद क्या करें

बी.टेक कोर्स पूरा करने के बाद, छात्र या तो उच्च अध्ययन कर सकते हैं (इसके लिए आप GATE एग्जाम दे सकते हैं) या अपनी पसंद के क्षेत्र में बीटेक के बाद नौकरी कर सकते हैं। ज्यादातर छात्र उच्च अध्ययन के लिए बी.टेक कोर्स पूरा करने के बाद M.Tech कोर्स में एडमिशन लेते हैं।

वैसे तो इंजीनियर बनने का ख्वाब तो बहुत से छात्र रखते हैं। लेकिन सही स्पेशलाइजेशन का चयन न करने के कारण वे इंजीनियरिंग में करियर बनने के बजाय किसी अन्य क्षेत्र में रोजगार की तलाश में लग जाते हैं। बीटेक करने के बाद क्या करना चाहिए, यहां पर बीटेक के बाद करियर ऑपर्च्युनिटी और जॉब ऑप्शन की विस्तृत जानकारी दी गई है।

कॉलेज प्लेसमेंट

कॉलेज प्लेसमेंट, इंजीनियरिंग करने के बाद सबसे लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक है। एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रत्येक वर्ष बड़ी बड़ी कंपनियां आती है। कैंपस प्लेसमेंट आपको बिना ज्यादा मेहनत के ही बेहतरीन और आकर्षक नौकरी पाने का मौका देता है।

ऐसे छात्र जो बी.टेक कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना होगा :

  • अपना रिज्यूमे तैयार और अप-टू-डेट रखें।
  • बीटेक के विषय में एक अच्छा स्कोर बनाए रखें और इस बात से अच्छी तरह अवगत रहें कि आपने अपनी इंटर्नशिप और अपने बी.टेक प्रोजेक्ट में क्या किया है।
  • Extracurricular गतिविधियों में भाग लें।
  • ग्रुप डिस्कशन की तैयारी करते रहें।
  • आप जिन कंपनियों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके बारे में रिसर्च और अध्ययन जरूर करें।

उच्च अध्ययन

इंजीनियरिंग के बाद उच्च अध्ययन करना सबसे लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक है। बी.टेक कोर्स पूरा करने के बाद ज्यादातर छात्र M.Tech कोर्स में प्रवेश लेते हैं। आप GATE (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं, जो स्नातक इंजीनियरिंग विषयों की आपकी व्यापक समझ का परीक्षण करेगी और आपको एम.टेक के लिए IIT और NIT में प्रवेश करने में मदद करेगी।

इसके अलावा दूसरा बेहतरीन विकल्प है कि science कोर्स में स्नातकोत्तर (masters) के लिए JAM परीक्षा की तैयारी कर भारत के कुछ शीर्ष कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। इन डिग्री पाठ्यक्रमों के अलावा, आप अपना बी.टेक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी कर सकते हैं।

कुछ लोकप्रिय सर्टिफिकेट और प्रोफेशनल कोर्स

  • इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग
  • रोबोटिक्स
  • वेब डिजाइनिंग
  • C, C++, Java, .NET, SQL
  • सॉफ्टवेयर टेस्टिंग
  • नैनोटेक्नोलॉजी
  • रेड हैंड सर्टिफाइड इंजीनियर 

इंटर्नशिप (इंडस्ट्री एक्सपीरियंस)

आप बीटेक करते हुए इंटर्नशिप ज्वाइन कर सकते हैं।  इससे आपको बीटेक के बाद नौकरी तलाशने से पहले आवश्यक कार्य अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।  इंटर्नशिप के माध्यम से, आप पाठ्यक्रम में प्राप्त नॉलेज का प्रैक्टिकल इस्तेमाल करना सीख पाओगे। इस इंटर्नशिप से आपको यह निर्णय करने में आसानी होगी कि बीटेक के बाद आपको उच्च अध्ययन करने की आवश्यकता है या आप नौकरी पाने में अधिक सहज हैं।

PSU (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) में नौकरी

PSU में वे कंपनियाँ शामिल हैं जो आंशिक रूप से राज्य या केंद्र या दोनों सरकारी क्षेत्रों के स्वामित्व में हैं।  कुछ लोकप्रिय PSU कंपनियों में BHEL, LIC, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और NALCO शामिल हैं।

बीटेक पूरा करने के बाद, आप पीएसयू में प्रवेश करके आकर्षक नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आप स्थायी या संविदा, या अस्थायी आधार पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। PSU में दो श्रेणियों के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती होती हैं:

  • मान्य GATE स्कोर के साथ
  • GATE स्कोर के बिना

GATE स्कोर के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाले PSU हर साल आवेदन के लिए आवश्यक GATE स्कोर की घोषणा करते हैं। कुछ PSU जिन्हें GATE स्कोर की आवश्यकता नहीं है, उनकी लिस्ट दी गई है। समय समय पर विभिन्न डिपार्टमेंट में टेक्निकल पोस्ट निकलती रहती हैं, जिनमें आप करियर बना सकते हैं।

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • UPPCL
  • शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCIL)
  • भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC)
  • ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड
  • OPTCL

सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा

इंजीनियरिंग के बाद सिविल सेवा परीक्षा देना बहुत ही अच्छा करियर विकल्प है। इसके लिए आपको UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को पास करना होगा।

UPSC तीन वैकल्पिक इंजीनियरिंग विषय प्रदान करता है – सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग। परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त करने पर आप आईएएस, आईपीएस या आईएफएस के प्रतिष्ठित पदों को प्राप्त कर सकते हैं। UPSC इंजीनियरिंग सेवा चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।

डिफेंस

डिफेंस में भी समय समय पर टेक्निकल पोस्ट की वेकेंसी निकलती रहती हैं। हालांकि डिफेंस में टेक्निकल पोस्ट के लिए भी कुछ एक्स्ट्रा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया हो सकता है, जिसे पूरा करना अनिवार्य होता है। इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए आप बी.टेक के बाद यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम (UES), एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) या SSC एंट्रेंस टेस्ट दे सकते हैं।

एंटरप्रेन्योर (Entrepreneurship)

इंजीनियरिंग के बाद आप एंटरप्रेन्योरशिप का रास्ता भी चुन सकते हैं। आजकल कई Startup की सफलता कई इंजीनियरों को अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हैं। आप अपने नए ideas को बिजनेस का रूप दे सकते हैं।

बीटेक करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है

बीटेक करने के बाद जॉब प्रोफाइल स्पेशलाइजेशन पर निर्भर करती है। बीटेक करने के बाद सरकारी नौकरी या प्राइवेट नौकरी कर सकते हैं। ज्यादातर बीटेक ग्रेजुएट नीचे दी गई जॉब प्रोफाइल में करियर बनाने हैं। यानि बीटेक के बाद आपको यह नौकरियां मिल सकती हैं।

  1. कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर
  2. माइनिंग इंजीनियर
  3. मैकेनिकल इंजीनियर
  4. सिविल इंजीनियर
  5. प्रोडक्शन इंजीनियर
  6. ऑटोमोबाइल इंजीनियर
  7. केमिकल इंजीनियर
  8. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
  9. लेक्चरर/प्रोफेसर
  10. सॉफ्टवेयर डेवलपर
  11. कंस्ट्रक्शन इंजीनियर
  12. प्रोडक्ट मैनेजर

12वीं के बाद बीटेक कर सकते हैं

जी, आप 12वीं साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने पर बीटेक कर सकते हैं। जिसके लिए आपको JEE Mains और JEE Advance जैसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा देना होता है। जिसके जरिए बीटेक या अन्य इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन होता है।

क्या बीटेक के बाद एमएससी कर सकते हैं

जी जरूर, आप बीटेक करने के बाद एमएससी कर सकते हैं। बीटेक के बाद एमएससी में प्रवेश के लिए आप JAM प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

Leave a Comment