Stenographer Kya Hota Hai – यदि आप स्टेनोग्राफर बनना चाहते हैं। और स्टेनोग्राफर बनने की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। यहां पर विस्तार से बताया गया कि स्टेनोग्राफर क्या होता है। Stenographer kaise bane? स्टेनोग्राफर कोर्स की अवधि तथा स्टेनोग्राफर बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए आदि।
स्टेनोग्राफर का मुख्य काम टाइपिंग होता है। वह बड़ी से बड़ी स्पीच को बहुत ही कम समय में तथा कम शब्दों में टाइप करता है। स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपको स्टेनोग्राफी सीखनी पड़ती है। इस जॉब के लिए शॉर्टहैंड में डिप्लोमा कोर्स भी करना होता है। स्टेनोग्राफर के लिए प्राइवेट या गवर्नमेंट सेक्टर दोनों में बढ़िया जॉब वैकेंसी उपलब्ध है।
स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपको इसके बारे में पूरा नॉलेज जरूर होना चाहिए। इसलिए यहां पर स्टेनोग्राफर बनने से संबंधित जानकारी शेयर की है। स्टेनोग्राफर का क्या काम होता है? स्टेनोग्राफर जॉब और स्टेनोग्राफर का वेतन आदि की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं Stenographer Kya Hota Hai.
Stenographer Kya Hota Hai
यह जानने से पहले की स्टेनोग्राफर कैसे बने, आइए जानते हैं स्टेनोग्राफर क्या है? स्टेनोग्राफर एक ऐसा व्यक्ति होता है। जिसे एक खास प्रकार का ज्ञान होता है। जिसका इस्तेमाल करके वह किसी भाषा या फिर बड़े वाक्यों को बहुत ही कम शब्दों में कुछ विशेष कोड़ का इस्तेमाल करके लिख देते हैं।
इसे शॉर्टहैंड भी कहते हैं। स्टेनोग्राफर अपने इस अद्भुत कोडिंग नॉलेज और स्टेनो मशीन के उपयोग से बड़ी स्पीच को भी कम शब्दों में लिख देते हैं।
स्टेनोग्राफर को टाइपिंग का खास नालेज होता है। स्टेनोग्राफर की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सरकारी पदों पर स्टेनोग्राफर का चयन एसएससी के जरिए होता है। स्टेनोग्राफर के लिए सबसे अच्छी जॉब अपॉर्चुनिटी होती है न्यायालय, सरकारी दफ्तर आदि पर।
स्टेनोग्राफर की जरूरत ऐसी सभी जगहों पर होती है जहां पर किसी के द्वारा बोले गए शब्दों को लिखना व रिकॉर्ड करना होता है। यही स्टेनोग्राफर बोले गए वाक्यों को विशेष सिंबल की मदद से शार्ट फॉर्म में लिखते हैं। आइए जानते हैं कि इस स्टेनोग्राफर बढ़ने के लिए क्या करना पड़ता है। इसके लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या होता है और स्टेनोग्राफर कैसे बन सकते हैं।
स्टेनोग्राफर बनने के लिए योग्यता (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया)
- एसएससी स्टेनोग्राफर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत देखा जाता है कि आप मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से 12वीं पास हो।
- स्टेनोग्राफर के लिए आपको टाइपिंग और शॉर्टहैंड का नॉलेज बहुत जरूरी होता है। आपकी टाइपिंग स्पीड बढ़िया होनी चाहिए तथा शॉर्टहैंड के लिए आप किसी भी यूनिवर्सिटी या फिर कोचिंग संस्थान से स्टेनोग्राफी सीख सकते हैं।
- स्टेनोग्राफर बनाने के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होती है। हालांकि आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में कुछ वर्षों का छूट का भी प्रावधान है। इसलिए आप अपनी कैटेगरी के अनुसार आयु सीमा के बारे में अच्छे से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
स्टेनोग्राफर कोर्स कितने साल का होता है
स्टेनोग्राफर बनने के लिए आप किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज व अन्य कॉलेज से स्टेनोग्राफी डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। यदि आप डिप्लोमा नहीं करना चाहते हैं तो किसी कोचिंग संस्थान से शॉर्टहैंड का कोर्स कर सकते हैं। इस प्रकार आप कम समय में स्टेनोग्राफर बन सकते हैं। स्टेनोग्राफर डिप्लोमा कोर्स 1 से 2 वर्ष का हो सकता है।
स्टेनोग्राफर कैसे बने – SSC Stenographer Kaise Bane
यदि आप स्टेनोग्राफर बनाने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पास करते हैं। तो आइए जानते हैं स्टेनोग्राफर के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या होता है। स्टेनोग्राफर के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य गणित, जनरल नॉलेज और रिजनिंग आदि से प्रश्न आते हैं।
- स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा पास करने के लिए आपको गणित और रिजनिंग पर थोड़ा अधिक ध्यान देना होता है। जिससे परीक्षा आसानी से क्लियर हो जाती है।
- लिखित परीक्षा पास करने के बाद टाइपिंग टेस्ट होता है। हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग व शॉर्टहैंड की भी परीक्षा होती है। आमतौर पर हिंदी टाइपिंग में आपकी स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होने चाहिए। शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
- अंग्रेजी भाषा की टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट तथा शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट होने चाहिए। ज्यादातर प्राइवेट और सरकारी नौकरियों में स्टेनोग्राफर पोस्ट के लिए इसी मापदंड के अनुसार टाइपिंग और शॉर्टहैंड की परीक्षा होती है।
स्टेनोग्राफर के लिए जॉब अपॉर्चुनिटी
यदि आप स्टेनोग्राफी सीख जाते हैं और आपकी टाइपिंग स्पीड तथा शॉर्ट हैंड प्रैक्टिस अच्छी होती है। तो आपके पास बहुत सी जॉब अपॉर्चुनिटी होती हैं। स्टेनोग्राफर के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा लगभग हर वर्ष वैकेंसी निकलती हैं। क्योंकि स्टेनोग्राफर की आवश्यकता लगभग प्रत्येक विभाग में होती है।
स्टेनोग्राफर के लिए एग्जाम एसएससी द्वारा आयोजित कराए जाते हैं। आप इस परीक्षा को पास करके स्टेनोग्राफर की सरकारी नौकरी कर सकते हैं। आप अपने इंटरेस्ट अनुसार रेलवे, डिफेंस, नगर निगम और बैंकिंग जैसे विभागों में स्टेनोग्राफर की जॉब कर सकते हैं। बशर्ते आपको प्रैक्टिस की जरूरत होती है।
आप न्यायालय या फिर किसी बड़ी प्राइवेट कंपनी आदि में भी स्टेनोग्राफर की जॉब कर सकते हैं। हालांकि बड़ी प्राइवेट कंपनियां स्टेनोग्राफी कोर्स के साथ ग्रेजुएशन की भी डिमांड करती हैं। परंतु यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। तो 12वीं के बाद स्टेनोग्राफी डिप्लोमा करके सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर की सैलरी कितनी होती है
स्टेनोग्राफर के लिए ज्यादातर वैकेंसी गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में होती हैं। अगर हम बात करें कि फ्रेशर स्टेनोग्राफर की मासिक सैलरी कितनी होती है। तो अलग-अलग डिपार्टमेंट के अनुसार स्टेनोग्राफर की सैलरी 15000 से ₹25000 शुरुआती सैलरी होती है। कुछ वर्षों के एक्सपीरियंस के साथ स्टेनोग्राफर की सैलरी 30 से ₹40000 हो जाती है। स्टेनोग्राफर की नौकरी में आपको धैर्य रखना बहुत जरूरी होता है।
निष्कर्ष – स्टेनोग्राफर कैसे बने पूरी जानकारी
हमें आशा है कि यहां पर मौजूद स्टेनोग्राफर बनने की जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसमें विस्तार से बताया गया है कि stenographer Kaise bane स्टेनोग्राफर बनने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया तथा स्टेनोग्राफर बनने के लिए तैयारी कैसे करें। यदि स्टेनोग्राफर से संबंधित आपके प्रश्न है या फिर अन्य जानकारी हासिल करना चाहते हैं। तो नीचे कमेंट करें हम आपके सवालों के जवाब जरूर देंगे।
Sir stanografer ki exam English me bhi hogi kya. 100 wpm .
SSC Stenographer के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के अंतर्गत प्रश्न English और Hindi दोनो भाषाओं में रहेंगे।
Computer Based Examination मे से चुने गए कंडीडेट ही Skill Test के लिए एलिजिबल हो पाएंगे।
Stenography test हिंदी या अंग्रेजी मे से एक भाषा में ही देना है। आपने स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए जिस भाषा (Hindi or English) का चयन किया होगा। उसी भाषा में स्टेनोग्राफी टेस्ट देना पड़ेगा।
लेकिन अपॉइंटमेंट के बाद आपको दोनो भाषाओं में स्टेनोग्राफी सीखनी पड़ेगी।
Private coaching ka diploma computer course certificate hoga to ho sakta hai kya
Private coaching ka diploma computer course certificate hoga to ho sakta hai kya
Kitni percent chaiye rheti h job ke liye
SIR AP BATA SAKTE HO KYA STONOGRAPHY KA COURSE DISTT : RAJASMAND STATE : RAJASTHAN ME KAHA PAR KARWAI JATI HAI
SIR DISTT : UDAIPUR RAJASTHAN ME BHI KAHA PAR KARWAI JATI HAI
SIR PLEASE RELPLAY
THANKYOU