आज हम जानेंगे कि वन विभाग में नौकरी पाने के लिए क्या करना पड़ता है। Van vibhag me job Kaise paye. वन विभाग में बहुत से पद होते हैं। जिनके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। वन विभाग में जॉब के लिए तैयारी कैसे करें। यदि आप वन विभाग की नौकरी करना चाहते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें।
हम सभी जानते हैं कि वन विभाग की नौकरी बहुत जिम्मेदारी पूर्ण होती है। वन विभाग में बहुत से पद होते हैं, जिनके बारे में यहां पर विस्तार से बताया गया है। फॉरेस्ट गार्ड व अन्य ऑफिसर की जिम्मेदारी होती है, कि वन में मौजूद जीव जंतु, वनस्पति, पेड़ पौधे, जंगली जानवर आदि सुरक्षित रहें। यह लोग वन में शांति व्यवस्था बनाए रखते हैं।
वन विभाग की नौकरी के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होता है। इस आर्टिकल में वन विभाग में मौजूद नौकरी, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया तथा तैयारी कैसे करें आदि के बारे में बताया गया है। यहां पर विस्तार से बताया गया है। कि वन विभाग में क्या काम करना पड़ता है तथा सैलरी कितनी होती है।
यदि आप वन विभाग की नौकरी करना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। इसमें पूरी जानकारी शेयर की गई है।
वन विभाग में कौन-कौन से पद होते हैं
दोस्तों सबसे पहले हम जानते हैं कि वन विभाग में कौन कौन सी पोस्ट होती हैं। और प्रत्येक पोस्ट के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। वन विभाग में सबसे छोटा पद होता है – फॉरेस्ट वाचर यानी वाइल्डलाइफ गार्ड और सबसे बड़ा पद होता है – हेड ऑफ फॉरेस्ट। रैंक अनुसार वन विभाग में उपलब्ध पदों की सूची दी गई है।
- हेड ऑफ फॉरेस्ट
- प्रिंसिपल चीफ़ कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट
- एडीशनल प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट
- चीफ कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट
- कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट
- डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर
- असिस्टेंट कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट
- फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर
- डिप्टी रेंजर
- फॉरेस्टर
- फॉरेस्ट गार्ड
- फॉरेस्ट वाचर
वन विभाग में नौकरी के लिए योग्यता
वन विभाग के विभिन्न पदों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग अलग होता है।
- यदि आफ वाइल्डलाइफ गार्ड और फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी करना चाहते हैं। तो आप बारहवीं कक्षा के बाद आवेदन कर सकते हैं।
- आप किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास हो वन विभाग में जॉब कर सकते हैं।
- यदि आपने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा किया है। तो आप वन विभाग के ऑफिसर रैंक के पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- वन विभाग में नौकरी के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि वन विभाग की नौकरी में भी आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट दी जाती है। ओबीसी के लिए 3 वर्ष तथा एससी /एसटी के लिए 5 वर्ष।
वन विभाग में जॉब के लिए चयन प्रक्रिया
दोस्तों वन विभाग के कुछ पदों के लिए राज्य स्तर पर भर्ती की जाती है। जैसे कि फॉरेस्ट रेंजर ऑफीसर, डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड आदि के लिए चयन प्रक्रिया राज्य स्तर पर होती है।
जबकि फारेस्ट डिपार्टमेंट के कुछ पद जैसे कि हेड ऑफ फॉरेस्ट, कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर, असिस्टेंट कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट आदि की भर्ती केंद्र स्तर पर की जाती है।
वन विभाग के लिए राज्य स्तर की भर्ती का आयोजन राज्य का अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (subordinate service selection commission) करता है। जैसे कि उत्तर प्रदेश में UPSSSC इस परीक्षा का आयोजन करता है। और उत्तराखंड में UKSSSC. इसी प्रकार अलग-अलग राज्यों में भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग होती है।
वन विभाग में भर्ती प्रक्रिया
वन विभाग में भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होती है।
- फिजिकल टेस्ट
- रिटन टेस्ट (लिखित परीक्षा)
- डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
फिजिकल टेस्ट
हाइट – शारीरिक परीक्षण परीक्षा के अंतर्गत पुरुषों की हाइट 163 सेंटीमीटर और महिलाओं की हाइट 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वन विभाग भर्ती में आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए हाइट में छूट का भी प्रावधान है जिसमें ओबीसी एससी एसटी के लिए 5 सेंटीमीटर हाइट में छूट दी जाती है।
चेस्ट – पुरुषों का चेस्ट 79 सेंटीमीटर होना चाहिए। ओबीसी, एससी /एसटी के लिए 5 सेंटीमीटर छूट दी जाती है। चेस्ट फूल नहीं आनी गहरी सांस लेने पर 5 सेंटीमीटर का फैलाव होना चाहिए।
वजन – महिलाओं का वजन लगभग 45 किलोग्राम होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता
शारीरिक परीक्षण परीक्षा होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होती है। जिसमें कैंडिडेट की दौड़ आदि देखा जाता है।
दौड़ – पुरुष को 10 किलोग्राम वजन के साथ 25 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है। जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा समय 4 घंटे दिए जाते हैं। महिलाओं को 5 किलोग्राम वजन के साथ 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है जिसके लिए भी अधिकतम 4 घंटे का समय दिया जाता है।
दौड़ के पश्चात शॉट पुट, लॉन्ग जंप, शॉर्ट जंप भी कराया जाता है।
- शॉट पुट मे पुरुषों को कम से कम 5 मीटर दूरी बॉल फेंकनी होती है। जबकि महिलाओं को कम से कम 3.5 मीटर बॉल फेंकनी होती है।
- लॉन्ग जंप में पुरुषों को कम से कम 5 मीटर लंबी जंप करनी होती है। महिलाओं को कम से कम 2 मीटर लंबी जंप करनी होती है।
- शॉर्ट जंप में पुरुषों को 1.1 मीटर की जंप करनी होती है। महिलाओं को 0.7 मीटर की जंप करनी होती है।
लिखित परीक्षा
फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। वन विभाग की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग अंकों की हो सकती है। लेकिन परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
- जनरल हिंदी
- जनरल नॉलेज
- जनरल स्टडी
- जनरल इंटेलिजेंस
- रीजनिंग
डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान कैंडिडेट को कुछ निर्धारित डाक्यूमेंट्स ले जाना जरूरी होता है।
वन विभाग भर्ती मे कौन कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं?
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- डिप्लोमा सर्टिफिकेट (यदि किया है तो)
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- एडमिट कार्ड
- कैंडिडेट की फोटो
वन विभाग में जॉब वैकेंसी की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
दोस्तों वन विभाग में नौकरी पाने के लिए आपको अपने राज्य में वन विभाग में निकली वैकेंसी के बारे में जरूर जानकारी होना चाहिए। वन विभाग में निकली वैकेंसी के बारे में जानने के लिए आप अपने राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जैसे कि यदि आप उत्तर प्रदेश से हैं तो गूगल पर टाइप करें sssc.up.gov.in
वन विभाग में जॉब की तैयारी कैसे करें?
वन विभाग में नौकरी पाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होता है। क्योंकि वन विभाग की वैकेंसी बहुत कम ही निकलती है लेकिन कंपटीशन बहुत ज्यादा होता है। आइए जानते हैं वन विभाग में जॉब की तैयारी कैसे करें।
- सबसे पहले आप यह सुनिश्चित करें कि आप वन विभाग के किस पद के लिए तैयारी करने वाले हैं।
- आप उस पद के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पर जरूर ध्यान दें।
- यदि आप राज्य स्तर पर हो रही वन विभाग की भर्ती के लिए तैयारी करने वाले हैं। तो राज्य की वेबसाइट से जरूरी इंफॉर्मेशन इकट्ठा कर ले।
- आपके पास आवश्यक दस्तावेज जरूर होने चाहिए।
- फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए आपको प्रतिदिन प्रैक्टिस करना होगा। इसके लिए आप किसी एकेडमी या फिर घर गांव में उचित स्थान पर प्रैक्टिस कर सकते हैं।
- लिखित परीक्षा पास करने के लिए परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों की अच्छी किताबें चुने। अतिरिक्त बुक्स बिल्कुल भी इकट्ठा ना करें। इससे आपका कन्फ्यूजन बढ़ेगा।
- पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्र जरूर हल करें। इससे परीक्षा के स्तर का अंदाजा हो जाएगा। और तैयारी करने में आसानी होगी।
वन विभाग में सैलरी कितनी होती है?
वन विभाग में अलग-अलग पद पर सैलरी में भिन्नता होती है। जैसे वाइल्डलाइफ गार्ड की सैलरी लगभग ₹20000, फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी लगभग 25 से ₹30000, ब्लॉक ऑफिसर की सैलरी लगभग 40,000, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की सैलरी लगभग ₹50000 होती है। जैसे-जैसे पदोन्नति होती है। वैसे-वैसे सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है।
वन विभाग मे नौकरी से सम्बंधित सवाल
वन विभाग में सबसे बड़े अधिकारी कौन होते है?
वन विभाग में सबसे बड़े अधिकारी होते हैं- हेड ऑफ फॉरेस्ट, प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट, एडीशनल प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट, चीफ कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट, कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर।
वन विभाग में क्या काम करना पड़ता है?
वन विभाग के अलग-अलग पदों के कार्य डिफरेंट हो सकते हैं लेकिन वन विभाग के कर्मचारी का मुख्य काम होता है जंगल, वनस्पति, जीव जंतु, जंगली जानवर आदि की रक्षा करना।
वन विभाग भर्ती में दौड़ कितनी होती है?
वन विभाग भर्ती में पुरुषों के लिए 10 किलो वजन के साथ 25 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 5 किलो वजन के साथ 14 किलोमीटर की दौड़ होती है। समय 4 घंटे दिया जाता है।
वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी कितनी होती है?
वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की शुरुआती सैलरी लगभग ₹8000 होती है। कुछ समय पश्चात यह सैलरी 25 से ₹30000 प्रति महीने हो जाती है।