BCA Course Details Hindi : बीसीए क्या है व बीसीए कोर्स की प्रत्येक जानकारी 2024

यदि आपका इंटरेस्ट कंप्यूटर फील्ड जैसे कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेबसाइट डिजाइनिंग, ऐप डेवलपमेंट आदि में है। और आप अपने इंटरेस्ट अनुसार कंप्यूटर टेक्नोलॉजी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। तो आपके लिए BCA कोर्स बेस्ट ग्रेजुएशन कोर्स साबित हो सकता है। BCA ke baad government job के अलावा प्राइवेट सेक्टर में भी बहुत से करियर ऑप्शन होते हैं।

bca course hindi

बीसीए की फीस और bca karne ke fayde आदि से संबंधित प्रत्येक जानकारी यहां पर दी गई है। कि आखिर बीसीए के बाद आप किस जॉब प्रोफाइल में करियर बना सकते हैं। साथ ही यह स्पष्ट रूप से बताया गया है कि bca ke baad kya kare और bca के बाद सैलरी कितनी होती है। यदि आप बीसीए करना चाहते हैं तो इस कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम के साथ साथ सरकारी कॉलेज भी बताए गए हैं।

BCA Kya Hai पूरी जानकारी

BCA का फुल फॉर्म Bachelor of Computer Application होता है। यह एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है। BCA 3 वर्ष का कोर्स होता है। इस कोर्स के दौरान छात्रों को कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा कंप्यूटर साइंस से संबंधित जानकारी दी जाती है। 

BCA एक प्रकार से टेक्निकल कोर्स है जिसे करने के बाद छात्र कंप्यूटर रिलेटेड फील्ड में करियर बना सकते हैं। बीसीए करने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई जारी करते हुए अन्य कोर्स जैसे कि एमसीए भी कर सकते हैं। बीसीए कोर्स के दौरान छात्रों को सॉफ्टवेयर आदि के बारे में बताया जाता है। इस कोर्स के बाद छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में जॉब कर सकते हैं।

बीसीए करने के लिए क्या योग्यता

  • BCA कोर्स करने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग-अलग इंस्टिट्यूट के लिए डिफरेंट हो सकता है। बीसीए कोर्स 12वीं पास करने के बाद गवर्नमेंट या प्राइवेट यूनिवर्सिटी से कर सकते हैं।
  • वैसे तो बीसीए कोर्स किसी भी स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) के स्टूडेंट कर सकते हैं। लेकिन बहुत से कॉलेज में एडमिशन के लिए कुछ कंडीशन अप्लाई करते हैं जैसे कि वे सिर्फ साइंस स्ट्रीम के छात्रों का ही एडमिशन करते हैं।
  • बहुत से इंस्टिट्यूट में बीसीए में एडमिशन के लिए साइंस स्ट्रीम के साथ मैथ्स सब्जेक्ट अनिवार्य है।
  • इसलिए आप जिस भी इंस्टीट्यूट से बीसीए कोर्स करना चाहते हैं। उस इंस्टिट्यूट की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। कि आप वहां पर एडमिशन के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।
  • बीसीए में एडमिशन के लिए 12वीं में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। लेकिन अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए कम से कम 60 से 70 परसेंट मार्क्स हों तो अच्छा ही है।

BCA Ke Baad Kya Kare

लगभग हर एक BCA ग्रेजुएट के मन में यह प्रश्न जरूर आता है कि बीसीए के बाद क्या करें? यह वह समय होता है जब आपको यह निर्धारित करना होता है। कि अब आपको जॉब करनी है या पढ़ाई जारी रखते हुए मास्टर डिग्री कोर्स या अन्य स्किल डेवलपमेंट कोर्स करें।

सबसे पहले आप अपनी जरूरत और एबिलिटी को देखें। यदि आपने BCA के साथ साथ कोई स्किल डेवलपमेंट शॉर्ट टर्म कोर्स किया हुआ है। जिसकी डिमांड आईटी कंपनी में रहती है तो आप जॉब के लिए जा सकते हैं। लेकिन याद रहे एक बीसीए ग्रेजुएट के पास कोई खास स्किल जरूर होनी चाहिए क्योंकि आज के समय किसी भी कंपनी में स्किल की बहुत मांग रहती है।

इसके अलावा आप पढ़ाई जारी रखते हुए कोई मास्टर डिग्री कोर्स जैसे MCA, MBA, MCM, मास्टर इन इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजमेंट, मास्टर इन डाटा साइंस आदि कोर्स कर सकते हैं। या फिर स्किल डेवलपमेंट शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं।

BCA Ke Baad Job Option – बीसीए के बाद नौकरी

सिर्फ BCA करने के बाद एक बेहतरीन जॉब प्रोफाइल पर नौकरी पाना बहुत ही मुश्किल होता है। एक बेहतर जॉब पाने के लिए आपके अंदर कोई खास स्किल होनी चाहिए। अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आप विभिन्न मास्टर डिग्री कोर्स कर सकते हैं। जैसे कि MCA, मास्टर इन कंप्यूटर मैनेजमेंट (MCM), मास्टर इन इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजमेंट, मास्टर इन डाटा साइंस और MBA आदि।

इसके अलावा ऐसे बहुत से शॉर्ट टर्म कोर्स हैं जोकि BCA ग्रेजुएट की स्किल डेवलपमेंट में बहुत ज्यादा सहायक होते हैं। जैसे कि डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्क सिक्योरिटी और कोडिंग आदि।

BCA के बाद आप यहां पर बताए गए जॉब प्रोफाइल के रूप में बेहतरीन करियर बना सकते हैं।

  • Data Scientist
  • वेब डेवलपर
  • टेक्निकल एनालिस्ट
  • डिजिटल मार्केटर
  • साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
  • ई कॉमर्स एक्जीक्यूटिव
  • Blockchain developer
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर ट्रेनी
  • Educator

BCA Ke Baad Government Job – बीसीए के बाद सरकारी नौकरी

BCA करने के बाद गवर्नमेंट सेक्टर में बहुत ज्यादा जॉब वेकेंसी होती हैं। इसके अलावा प्राइवेट कंपनी में भी कंप्यूटर साइंस और इससे जुड़ी स्किल रखने वाले कंडीडेट की बहुत डिमांड रहती है। बीसीए के बाद आप कंप्यूटर संबंधित फील्ड के अलावा बहुत सी सरकारी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं जिनमे न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन मांगी जाती है। 

बीसीए के बाद आप UPSC, सिविल सर्विस एग्जाम, एसएससी आदि जैसे एग्जाम के जरिए विभिन्न सरकारी पद पर नौकरी कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक, रेलवे, डिफेंस, पोस्ट ऑफिस में भी जॉब कर सकते हैं। बशर्ते आपको संबंधित एग्जाम की तैयारी करनी होगी। जोकि BCA कोर्स से थोड़ा अलग है।

बीसीए में एडमिशन के लिए क्या करें

बीसीए में एडमिशन के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आप इस कोर्स के लिए एलिजिबल हो। यानी कि आप जिस भी कॉलेज, इंस्टीट्यूट से बीसीए कोर्स करने वाले हैं उसके अनुसार आपकी क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। इस आर्टिकल पर बताए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अच्छे से समझ ले।

बीसीए कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन के साथ-साथ मेरिट लिस्ट व एंट्रेंस एग्जाम के जरिए भी एडमिशन होता है। आप हमेशा कोशिश कीजिए कि बीसीए कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन लेने के बजाय मेरिट लिस्ट या एंट्रेंस एग्जाम के जरिए ही किसी कॉलेज में एडमिशन ले।

बीसीए कोर्स कैसे करें

BCA करने के लिए सबसे पहले आपको इस कोर्स में एडमिशन के लिए निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना करना होता है। बीसीए कोर्स में एडमिशन दोनो प्रकार से होता है प्रवेश परीक्षा के आधार पर और मेरिट लिस्ट या डायरेक्ट एडमिशन।

मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन

बीसीए कोर्स के लिए आप मेरिट लिस्ट के जरिए कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। 12वीं कक्षा की मार्कशीट के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है। जिसके अनुसार एडमिशन मिलता है। मेरिट लिस्ट में नाम होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। कॉलेज, इंस्टिट्यूट की अन्य फॉर्मेलिटी के पश्चात फीस पेमेंट करने के बाद एडमिशन हो जाता है।

एंट्रेंस टेस्ट के जरिए बीसीए में एडमिशन

किसी अच्छे गवर्नमेंट या प्राइवेट कॉलेज से बीसीए कोर्स करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक लाने होते हैं। बीसीए के लिए राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर और यूनिवर्सिटी स्तर के बहुत से एंट्रेंस एग्जाम आयोजित कराए जाते हैं। इन एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक लाने के लिए आपको अच्छे से तैयारी करनी पड़ती है। 

यहां पर कुछ एंट्रेंस एग्जाम बताए गए हैं जिनके जरिए बीसीए कोर्स में एडमिशन होता है।

BCA के बाद सैलरी कितनी होती है

BCA Ke Baad Salary विभिन्न फैक्टर्स पर निर्भर करती है। कंडीडेट की जॉब प्रोफाइल, रोजगार का क्षेत्र और एक्सपीरियंस के आधार पर बीसीए ग्रेजुएट की सैलरी निर्धारित होती है। शुरुआत में किसी भी जॉब प्रोफाइल में कम सैलरी होती है परंतु कुछ वर्षों के एक्सपीरियंस के बाद आपकी सैलरी में बढ़िया इजाफा होता है।

मल्टीनेशनल कंपनी में bca के बाद कंप्यूटर प्रोफेशनल को शुरुआत में ही ₹25 हजार से ₹40000 तक का सैलरी पैकेज दिया जाता है। यदि JAVA, C++ जैसी कंप्यूटर लैंग्वेज में आपकी अच्छी पकड़ है तो आपके सैलरी पैकेज में शुरुआत से ही अच्छी बढ़ोतरी होती है।

बीसीए कोर्स के दौरान सिर्फ थियोरेटिकल या प्रैक्टिकल नॉलेज पर ध्यान ना दें। बल्कि अपने अंदर एक खास स्किल डिवेलप करें। जिसके चलते आप बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर सकें।

  • डाटा साइंटिस्ट – 6 से 10 लाख रुपए/ वर्ष
  • साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट – 6 से 10 लाख रुपए/ वर्ष
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर – लगभग 6 से 8 लाख रुपए/ वर्ष
  • वेब डेवलपर – लगभग 4 लाख रुपए/ वर्ष
  • ई कॉमर्स एक्जीक्यूटिव – लगभग 6 लाख रुपए/ वर्ष

बीसीए की फीस कितनी होती है

बीसीए कोर्स की फीस सरकारी कॉलेज में प्राइवेट कॉलेज की अपेक्षा कम होती है। भारत में सरकारी कॉलेज में बीसीए कोर्स की टोटल फीस लगभग 50,000₹ से 1 लाख रुपए तक हो सकती है। जबकि प्राइवेट कॉलेज में बीसीए की टोटल फीस 50,000₹ से 2 लाख रुपए तक होती है। विभिन्न कॉलेज में बीसीए कोर्स की फीस के मापदंड में थोड़ा बहुत अंतर हो सकते है।

 

बीसीए करने के फायदे

 

ऐसे स्टूडेंट्स जो इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए BCA कोर्स बहुत ही बढ़िया ऑप्शन होता है। आइए जानते हैं bca karne ke fayde क्या होते हैं?

  • बीसीए कोर्स में कंप्यूटर से जुड़ी ऐसी सभी जानकारी दी जाती है, जिसकी जरूरत इस फील्ड में बेहतरीन जॉब पाने और करियर बनाने के लिए होती है।
  • बीसीए करने के बाद आपके पास बहुत से करियर ऑप्शन होते हैं जिनमे आप बेहतरीन करियर बना सकते हैं। जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपर, डाटा साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर, कंप्यूटर प्रोग्रामर आदि।
  • BCA कोर्स मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर पर आधारित है। जोकि आईटी सेक्टर में बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। इस वजह से बीसीए ग्रेजुएट के लिए IT कंपनी में जॉब पाना थोड़ा आसान होता है।
  • बीसीए ग्रेजुएट के लिए करियर ऑप्शन सिर्फ आईटी कंपनी में ही नही, बल्कि कंप्यूटर से जुड़ी सभी कंपनियां इस फील्ड में नॉलेज रखने वाले कंडीडेट को जॉब पर रखती है।
  • बीसीए करने के बाद जॉब करने अलावा आप एडवांस प्रोफेशन कोर्स भी कर सकते हैं। जिसके बाद आपकी जॉब प्रोफाइल और सैलरी में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

बीसीए के लिए सरकारी कॉलेज

  • अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  • इग्नू, दिल्ली जहां पर बीसीए की फीस लगभग ₹40,000 है।
  • गवर्नमेंट साइंस कॉलेज
  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
  • द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज
  • डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद

टॉप बीसीए एंट्रेंस एक्जाम

  • IPU CET – यह यूनिवर्सिटी स्तर पर एंट्रेंस एग्जाम है। जिसे गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी आयोजित कराती है। इस एग्जाम के लिए 12वीं मे मैथ्स और अंग्रेजी विषय जरूर होना चाहिए। इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए लगभग 22 कॉलेज में बीसीए में एडमिशन होता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • BUMAT भारतीय विद्यापीठ अंडर ग्रैजुएट मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट – एंट्रेंस एग्जाम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराया जाता है, जिसे भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी कराती है। इस एग्जाम के लिए छात्र के 12वीं में कम से कम 45 परसेंट मार्क्स होने चाहिए। इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • KIITEE कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम – एंट्रेंस एग्जाम यूनिवर्सिटी स्तर पर आयोजित करवाया जाता है। जिसे कलिंगा एचडी टॉप इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी आयोजित कराती है। इस एग्जाम के लिए छात्र के बारे में में कम से कम 50 परसेंट मार्क्स होने चाहिए। साथ ही 12वीं में मैथमेटिक्स विषय होना चाहिए। इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • UGAT अंडर ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट – यह राष्ट्रीय स्तर पर एंटरेंस एक्जाम कराया जाता है। इस एग्जाम को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराया जाता है। इस एग्जाम को देने के लिए छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। यह एग्जाम हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में होता है। जिसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • IUET इंटीग्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – राज्य स्तर पर एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता है। जिसे इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ आयोजित करती है। इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए छात्र के बारे में में न्यूनतम 45% मार्क्स होने चाहिए। इस एंट्रेंस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

बीसीए कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है

बीसीए कोर्स में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी दी जाती है। इस कोर्स के दौरान आपको कंप्यूटर एप्लीकेशन के बारे में पढ़ाया जाता है। सॉफ्टवेयर कैसे बनता है? वेबसाइट डिजाइनिंग तथा कंप्यूटर की बहुत सी लैंग्वेज सिखाई जाती है।

बीसीए कोर्स करते समय आप हमेशा कोशिश कीजिए कि आपमे एक ऐसी स्किल डेवलप हो जिसके साथ आप उच्च करियर बना सके। जैसे कि वेब डिजाइनिंग, एप डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग आदि में से किसी एक पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

बीसीए एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कैसे करें

बीसीए कोर्स करने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी बहुत ही लगन से करनी पड़ती है। आप चाहे जिस भी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। एग्जाम पैटर्न लगभग सभी का एक जैसा ही होता है। सबसे पहले आप उस एंट्रेंस एग्जाम के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पर जरूर ध्यान दें।

बहुत से एंट्रेंस एग्जाम में मैथमेटिक्स, अंग्रेजी, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर अवेयरनेस, रिजनिंग आदि से सवाल पूछे जाते हैं। आप जिस एग्जाम की तैयारी करने वाले हैं उस एग्जाम का सिलेबस पता करें। अगर आपके 12वीं में गणित विषय नहीं था। और एंट्रेंस एग्जाम में गणित से सवाल पूछे जाएंगे। तो आपको गणित की ज्यादा प्रैक्टिस करनी होगी।

एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक लाने के लिए आपको कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए। साथ ही आपकी अंग्रेजी ग्रामर, वोकैबुलरी अच्छी होनी चाहिए। एंट्रेंस एग्जाम का जो भी सेक्शन आपको कठिन लगता है उसकी तैयारी में थोड़ा अधिक समय दीजिए। जनरल अवेयरनेस एक्शन में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

1 thought on “BCA Course Details Hindi : बीसीए क्या है व बीसीए कोर्स की प्रत्येक जानकारी 2024”

Leave a Comment