Graduation Ke Baad Kya Kare – ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी या कोर्स

Graduation Ke Baad Kya Kare – स्टूडेंट्स के मन में अपने करियर से जुड़े बहुत से सवाल आते हैं। ग्रेजुएशन करने के बाद सरकारी नौकरी करें या फिर कोई PG (पोस्ट ग्रेजुएशन) कोर्स। ग्रेजुएशन के बाद आपको क्या करना चाहिए, जिससे बेहतरीन करियर की शुरुआत कर सकें। Graduation Ke Baad Kya Kare इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई है।

graduation ke baad kya kare

ग्रेजुएशन के बाद बेस्ट कोर्सेज और सरकारी नौकरी के बारे में विस्तार से बताया गया है। Graduation Ke Baad आपके लिए क्या सही रहेगा जॉब या उच्च शिक्षा यानि कोर्स। ग्रेजुएशन करने के बाद कौन-कौन सी सरकारी नौकरी है जिनमें अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं Graduation (स्नातक) के बाद क्या करें?

ग्रेजुएशन के बाद क्या करें

Graduation Ke Baad Kya Kare – यह सवाल लगभग हर एक ग्रेजुएट के मन में आता है। और सही समय पर सही गाइडेंस न मिलने के कारण वे अपनी स्किल तथा इंटेलिजेंस के जरिए बेहतरीन करियर स्थापित करने में चूक जाते हैं। वे इस दुविधा में पड़ जाते हैं कि ग्रेजुएशन के बाद क्या करना चाहिए?

ग्रेजुएशन के बाद आपके पास दो विकल्प होते हैं।

  • ग्रेजुएशन करने के बाद पढ़ाई जारी रखते हुए उच्च शिक्षा यानि पोस्ट ग्रेजुएशन या अन्य प्रोफेशनल कोर्स करें। जिसके बाद बहुत ज्यादा करियर विकल्प हो जाते हैं।
  • दूसरा विकल्प होता है कि ग्रेजुएशन के बाद उच्च शिक्षा के बजाय सरकारी नौकरी करें।

ग्रेजुएशन के बाद आपको क्या करना चाहिए जॉब या अन्य कोर्स? यही इस पर निर्भर करता है, कि आपका लक्ष्य क्या है और आप ग्रेजुएशन के तुरंत बाद जॉब करना चाहते हैं। या फिर प्रोफेशनल कोर्स करके अपनी स्किल को इंप्रूव करना चाहते हैं। जिसके बाद आपके पास और भी ज्यादा करें और विकल्प होते हैं।

ग्रेजुएशन के बाद बेस्ट कोर्स

ग्रेजुएशन करने के बाद सबसे अच्छे कोर्स कौन से हैं? जिसके बाद बेहतरीन करियर स्थापित करने में मदद मिले। यहां पर बेस्ट 10 कोर्स इसके बारे में बताया गया है। आप अपने इंटरेस्ट और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इनमें से कोई भी कोर्स कर सकते हैं।

MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)

ग्रेजुएशन के बाद अपनी पसंद के स्पेशलाइजेशन के साथ MBA कोर्स कर सकते हैं। MBA विभिन्न फील्ड जैसे मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स और हेल्थ केयर आदि में कर सकते हैं। MBA करने के बाद मैनेजमेंट की दुनिया में बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इस कोर्स के बाद सरकारी व प्राइवेट जॉब के साथ-साथ बिजनेस भी कर सकते हैं।

M.Sc (मास्टर ऑफ साइंस)

बीएससी करने के बाद M.Sc जोकि 2 वर्ष का पीजी कोर्स है एक बढ़िया ऑप्शन होता है। ज्यादातर स्टूडेंट्स फिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, मैथ्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी आदि जैसे विषयों से M.Sc करते हैं। एमएससी करने के बाद टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर सेक्टर और टीचिंग आदि में बेहतरीन करियर बना सकते हैं।

MA (मास्टर ऑफ आर्ट्स)

MA 2 वर्ष का पीजी कोर्स होता है। इस कोर्स को विभिन्न ग्रेजुएशन कोर्स (BA, बीकॉम, B.Sc) करने के बाद कर सकते हैं। MA करने के बाद टीचिंग में बहुत से जॉब विकल्प होते हैं।

MD/MS. (मास्टर ऑफ मेडिसिन/ मास्टर ऑफ सर्जरी)

डॉक्टरी में ग्रेजुएशन जैसे BAMS, MBBS आदि के बाद MD और MS बहुत ही बढ़िया विकल्प होता है। मेडिकल फील्ड के किसी विशेष क्षेत्र के डॉक्टर बनने के लिए बेस्ट कोर्स होते हैं।

M.Com (मास्टर ऑफ कॉमर्स)

बीकॉम करने के बाद 2 वर्ष के पीजी कोर्स M.Com के बाद बहुत से क्षेत्र में करियर विकल्प होते हैं। M.Com के बाद बैंकिंग, एकाउंटिंग, मार्केटिंग, टीचिंग जैसी फील्ड में जॉब कर सकते हैं। एमकॉम के बाद CA जैसे बेस्ट प्रोफेशन में करियर बना सकते हैं।

PGDM (पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट)

मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स के बाद PGDM कोर्स कर सकते हैं। यह 2 वर्ष का कोर्स होता है। जिसके बाद बैंकिंग, मार्केटिंग, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, होटल आदि में करियर बना सकते हैं। PGDM के बाद एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, बिजनेस कंसलटेंट, फाइनेंस मैनेजर आदि जैसी पोस्ट में जॉब कर सकते हैं।

MCA (मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)

BCA या अन्य एलिजिबल ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स के बाद MCA कोर्स कर सकते हैं। MCA करने के बाद सॉफ्टवेयर कंपनी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं। वेब डेवलपर, सॉफ्टवेयर कंसलटेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपर जैसी जॉब कर सकते हैं।

B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)

टीचिंग में करियर बनाने के लिए ग्रेजुएशन के बाद बीएड कोर्स सबसे अच्छा विकल्प होता है। BA, B.Sc या अन्य कोर्स के बाद बीएड कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के बाद बीएड 2 वर्ष का कोर्स होता है।

PGDCA (पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन)

ऐसे स्टूडेंट्स जो कंप्यूटर में इंटरेस्ट रखते हैं और इससे संबंधित फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन होता है। इस कोर्स में डाटा बेस मैनेजमेंट, MS ऑफिस, HTML, इंटरनेट एप्लीकेशन इस प्रकार कंप्यूटर का बेसिक से एडवांस नॉलेज दिया जाता है।

PGDHM (पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट)

आज के समय में होटल मैनेजमेंट सेक्टर बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। PGDHM कोर्स करने के बाद होटल मैनेजमेंट की फील्ड में करियर के बहुत से विकल्प होते हैं। आप मैनेजर के पद पर जॉब कर सकते हैं।

ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी (Government Jobs)

ऐसे स्टूडेंट्स जो ग्रेजुएशन करने के बाद सरकारी जॉब करना चाहते हैं। उनके लिए बहुत सी जॉब उपलब्ध होती हैं। ऐसी बहुत सी Government Jobs है जिनमें किसी भी विषय से ग्रेजुएशन के बाद नौकरी कर सकते हैं। साथ ही कुछ ऐसी भी सरकारी नौकरी है, जिनके लिए किसी विशेष विषय में ग्रेजुएशन कोर्स जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर कैसे बनें

ग्रेजुएशन के बाद SSC द्वारा सरकारी नौकरी

  • SSC CGL के जरिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, टैक्स असिस्टेंट
  • SSC CPO के जरिए सब इंस्पेक्टर पोस्ट
  • SSC JE जूनियर इंजीनियर

ग्रेजुएशन के बाद UPSC द्वारा गवर्नमेंट जॉब

  • UPSC CSE के द्वारा असिस्टेंट सेक्रेटरी, एडीशनल डिस्टिक मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट सेक्रेट्री, डिविजनल कमिश्नर आदि।
  • UPSC CDS के द्वारा Lieutenant जॉब आदि
  • UPSC CAPF AC के जरिए असिस्टेंट कमांडेंट जॉब
  • UPSC IES द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग पोस्ट पर भर्ती की जाती है।

ग्रेजुएशन के बाद रेलवे में जॉब

  • RRB JE के जरिए जूनियर इंजीनियर की जॉब
  • RRB NTPC के जरिए ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर की नौकरी।
  • DMRC के द्वारा जनरल मैनेजर और सेक्शन इंजीनियर की जॉब पोस्ट

Graduation Ke Baad Government Job के लिए एग्जाम्स

  1. एसएससी सीजीएल
  2. SSC CPO
  3. SSC JE
  4. UPSC CDS
  5. UPSC CSE
  6. UPSC IES
  7. RRB NTPC
  8. SBI PO
  9. RRB JE
  10. IBPS क्लर्क
  11. UP पुलिस सब इंस्पेक्टर

ग्रेजुएशन के बाद कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है?

ग्रेजुएशन के बाद अपनी योग्यता व इंटरेस्ट के अनुसार विभिन्न जॉब और कोर्स कर सकते हैं। MBA, M.Sc, MD/MS, एमसीए (MCA), MA, बीएड, और PGDM आदि कोर्स करके ग्रेजुएशन के बाद बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं।

ग्रेजुएशन के बाद बीएड कितने साल का होता है?

ग्रेजुएशन करने के बाद बीएड 2 वर्ष का कोर्स होता है। बीएड कोर्स रेगुलर बेसिस और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के जरिए कर सकते हैं।

Leave a Comment