पॉलिटेक्निक करने के फायदे व Polytechnic कोर्स की पूरी जानकारी

नमस्कार मित्रों, इस आर्टिकल में आने से यह जाहिर होता है कि आप इंजीनियरिंग जगत में करियर बनाना चाहते हैं। आप पॉलिटेक्निक कोर्स के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। हम आपके साथ पॉलिटेक्निक कोर्स की जानकारी साझा कर रहे हैं जैसे कि पॉलिटेक्निक कोर्स क्या होता है? पॉलिटेक्निक के बाद गवर्नमेंट जॉब व पॉलिटेक्निक करने के फायदे क्या क्या है?

polytechnic karne ke fayde

इस आर्टिकल में पॉलिटेक्निक की फीस, पॉलिटेक्निक के बाद सैलरी व पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एक्जाम कौन-कौन से हैं आदि जानकारी मौजूद है।

पॉलिटेक्निक कोर्स 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स है। जिसे कक्षा 10 व 12 के बाद कर सकते हैं। पॉलिटेक्निक कोर्स के बाद आप प्राइवेट व गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब के एलिजिबल हो जाते हैं। पॉलिटेक्निक कोर्स के बहुत से फायदे होते हैं यह कोर्स कम फीस में ही पूरा हो जाता है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना होता है जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। अच्छे से पढ़ाई करने पर अच्छे गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन हो जाता है जिसके बाद आप सरकारी नौकरी भी कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पॉलिटेक्निक कोर्स के बारे में।

पॉलिटेक्निक क्या है?

Polytechnic kya hai? यह एक डिप्लोमा कोर्स होता है। जो कक्षा 10वीं के बाद 3 वर्ष का कोर्स होता है। और 12वीं के बाद 2 वर्ष मे पूरा होता है। पॉलिटेक्निक कॉलेज का मुख्य उद्देश्य होता है इस कोर्स के दौरान छात्रों को टेक्निकल शिक्षा प्रदान करना। 

छात्र अपनी पसंद अनुसार सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल्स व इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच का चयन कर सकते हैं। पॉलिटेक्निक कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। जिसके बाद वे गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर सकते हैं।

पॉलिटेक्निक करने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

पॉलिटेक्निक कोर्स करने के लिए छात्रों को एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करना होता है। अलग-अलग कॉलेज का क्राइटेरिया अलग-अलग हो सकता है। सामान्य तौर पर पॉलिटेक्निक कोर्स करने के लिए योग्यता का मापदंड यहां पर बताया गया है।

  • छात्र पॉलिटेक्निक कोर्स कक्षा 10 या 12 के बाद कर सकता है।
  • छात्र बोर्ड एग्जाम में कम से कम 40 परसेंट मार्क्स से पास हो। (अलग-अलग कॉलेज में न्यूनतम परसेंट में भिन्नता हो सकती है)
  • छात्र के मुख्य विषयों में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान शामिल होना चाहिए।
  • छात्र भारत का मूल निवासी हो

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन कैसे लें?

रजिस्ट्रेशन 

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए संबंधित संस्थानों द्वारा जारी किए गए एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है। फाॅर्म में पर्सनल डीटेल्स, ऐड्रेस, एकेडमिक डिटेल्स, कांटेक्ट नंबर आदि भरना होता है। एप्लीकेशन फीस पेमेंट करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाता है।

एडमिट कार्ड प्राप्त करें

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए बहुत से एंट्रेंस एग्जाम राज्य स्तर पर कराए जाते हैं। निश्चित समय में एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, कैंडिडेट डिटेल्स व परीक्षा की जानकारी लिखी हुई होती है।

एंट्रेंस एग्जाम

संबंधित संस्थान व राज्य स्तर पर कराए जा रहे एंटरेंस एग्जाम क्वालीफाई करें। एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।

रिजल्ट व काउंसलिंग

पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होता है। अंत में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है जिसके बाद एडमिशन होता है।

भारत में पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम

राज्य स्तर पर बहुत से एंट्रेंस एग्जाम कराए जाते हैं जिनके जरिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन किया जाता है।

  • JEECUP (उत्तर प्रदेश)
  • DCECE (बिहार)
  • APJEE (अरुणाचल प्रदेश)
  • MP PPT (मध्य प्रदेश)
  • HP PAT (हिमाचल प्रदेश)
  • CG PPT (छत्तीसगढ़)
  • PECE (झारखंड)
  • PA POLYCET (आंध्र प्रदेश)

पॉलिटेक्निक कोर्स करने के बाद क्या करें?

Polytechnic Ke Baad Kya Kare- पॉलिटेक्निक कोर्स करने के बाद बहुत से करियर ऑप्शन उपलब्ध होते हैं। छात्र पॉलिटेक्निक कोर्स करने के बाद या तो आगे की पढ़ाई जारी रखते हैं या फिर जॉब करते हैं। छात्र अगर पॉलिटेक्निक कोर्स करने के बाद जॉब करना चाहते हैं तो वे प्राइवेट और गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी करने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।

पॉलिटेक्निक के बाद बेस्ट कोर्सेज

अगर छात्र पॉलिटेक्निक के बाद आने कोशिश करना चाहते हैं तो यहां उनके लिए कुछ कोर्सेज बताए जा रहे हैं।

  • बीटेक – पॉलिटेक्निक के बाद छात्रवृत्ति के सेकंड ईयर में एडमिशन ले सकते हैं इस प्रकार बीटेक 3 वर्ष में पूरा हो जाएगा।
  • B.E बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग
  • ग्रेजुएशन
  • AIME

पॉलिटेक्निक करने के बाद जॉब

पॉलिटेक्निक कोर्स करने के बाद आप प्राइवेट और गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब कर सकते हैं। 

पॉलिटेक्निक के बाद प्राइवेट जॉब – जूनियर मैकेनिकल इंजीनियर, जूनियर कंस्ट्रक्शन इंजीनियर, आईटी असिस्टेंट, इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट आदि।

पॉलिटेक्निक के बाद गवर्नमेंट जॉब – रेलवे जूनियर इंजीनियर, बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर, आईटी असिस्टेंट, पीएसयू जॉब्स, क्लर्क, टेक्नीशियन आदि।

पॉलिटेक्निक के बाद जॉब सैलेरी

पॉलिटेक्निक के बाद जॉब सैलेरी विभिन्न फैक्टर्स पर निर्भर करती है। गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर, आपकी जॉब प्रोफाइल, जॉब में एक्सपीरियंस आदि। अगर हम पॉलिटेक्निक के बाद गवर्नमेंट जॉब सैलरी की बात करें तो शुरुआत में 4 से ₹500000 वार्षिक सैलरी होती है। जॉब में एक्सपीरियंस के साथ वार्षिक सैलरी 10 से 1200000 रुपए हो जाती है।

पॉलिटेक्निक कोर्स की फीस

पॉलिटेक्निक गवर्नमेंट कॉलेज फीस लगभग ₹8000 से लेकर ₹60,000 प्रति वर्ष होती है। पॉलिटेक्निक की फीस पॉलिटेक्निक कॉलेज में चयनित कोर्स अनुसार भिन्न होती है।

पॉलिटेक्निक करने के फायदे – Polytechnic Karne Ke Fayde

  • पॉलिटेक्निक कोर्स कम समय पूरा हो जाता है। अन्य इंजीनियरिंग कोर्स जैसे कि b.tech या B.E 4 वर्ष के कोर्स होते हैं। वहीं पर पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 3 वर्ष में पूरा हो जाता है। 
  • अगर आप दसवीं के बाद पॉलिटेक्निक कोर्स करते हैं तो यह 3 वर्ष का होता है और यदि आप कक्षा 12वीं के बाद करते हैं तो वे 2 वर्ष में पूरा हो जाता है। यदि आप कम समय में इंजीनियरिंग कोर्स करके बेहतर करियर बनाना चाहते हैं तो पॉलिटेक्निक कोर्स कर सकते हैं।
  • पॉलिटेक्निक कोर्स के दौरान प्रैक्टिकल नॉलेज की अपेक्षा प्रैक्टिकल नॉलेज पर अधिक फोकस किया जाता है। जिससे पॉलिटेक्निक के बाद जॉब पाने में आसानी होती है।
  • अन्य इंजीनियरिंग कोर्स जैसे कि बीटेक कोर्स के मुकाबले बहुत कम फीस में पॉलिटेक्निक कोर्स पूरा हो जाता है। पॉलिटेक्निक कोर्स ₹40000 से ₹200000 में पूरा हो जाता है। 
  • पॉलिटेक्निक कोर्स करने के बाद आप बी टेक के सेकंड ईयर में एडमिशन ले सकते हैं जिसके बाद बीटेक 3 वर्ष में पूरा हो जाता है।
  • पॉलिटेक्निक करने के तुरंत बाद जॉब कर सकते हैं। पॉलिटेक्निक के बाद गवर्नमेंट व प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर सकते हैं।

पॉलिटेक्निक कोर्स कैसे करें

अगर अप पॉलिटेक्निक कोर्स करना चाहते हैं तो इस कोर्स को कक्षा 10वीं व 12वीं के बाद कर सकते हैं। कक्षा दसवीं के बाद यह 3 वर्ष व 12वीं के बाद 2 वर्ष का कोर्स होता है।

Polytechnic Kaise Karen-

  • कक्षा 10 पास करें
  • पॉलिटेक्निक के लिए योग्यता मापदंड पूरा करें
  • पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करें
  • काउंसलिंग के लिए अप्लाई करें
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन ले
  • पॉलिटेक्निक कोर्स चुनें

पॉलिटेक्निक कोर्स की पढ़ाई करने के बाद आप जॉब कर सकते हैं या फिर आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं। जिसके बाद जॉब के अवसर बढ़ जाते हैं।

निष्कर्ष – पॉलिटेक्निक कोर्स डिटेल्स इन हिंदी

हमें आशा है कि इस आर्टिकल में मौजूद जानकारी आपको पसंद आई होगी। यहां पर पॉलिटेक्निक कोर्स की फीस, योग्यता, जॉब्स व पॉलिटेक्निक करने के फायदे आदि जैसी जानकारी शेयर की गई है। अगर आप पॉलिटेक्निक कोर्स के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें।

सरकारी पॉलिटेक्निक करने में कितना पैसा लगता है?

सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से कोर्स करने पर प्रतिवर्ष लगभग 10 से ₹15000 लगता है।

क्या पॉलिटेक्निक एक ग्रेजुएशन कोर्स है?

पॉलिटेक्निक कोर्स एक डिप्लोमा कोर्स होता है।

क्या हम कक्षा 12 के बाद पॉलिटेक्निक कर सकते हैं?

हां, आप कक्षा 12 के बाद पॉलिटेक्निक कोर्स कर सकते हैं जो कि 2 वर्ष में पूरा हो जाता है।

Leave a Comment