VDO Full Form Hindi – ग्राम विकास अधिकारी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कौन होता है कैसे बने पूरी जानकारी – यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। तो आपने कभी न कभी VDO अधिकारी के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक सरकारी कर्मचारी होता है। जोकि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा ग्राम विकास हेतु कार्य करता है। VDO यानि ग्राम विकास अधिकारी एक सम्मानित पद होता है।

vdo full form hindi

ऐसे स्टूडेंट्स जो ग्राम विकास अधिकारी के रूप में सरकारी सेवा करना चाहते हैं। उनके मन में VDO के पद से जुड़े बहुत से सवाल होते हैं। इसलिए यहां पर VDO से जुड़ी प्रत्येक जानकारी दी गई है। यदि आप जानना चाहते हैं कि VDO kaise bane तो आपको यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि यहां पर VDO पद से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे कि

VDO kya hota hai? VDO के अंतर्गत कौन कौन से पद के लिए वेकेंसी आती है, यह किस विभाग का अधिकारी होता है? VDO का वेतन कितना होता है? ग्राम विकास अधिकारी का क्या काम होता है, vdo का प्रमोशन कैसे होता है। तथा ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी में अंतर क्या है?

बेसिक शिक्षा अधिकारी कैसे बने पूरी जानकारी

VDO Full Form in Hindi

VDO का फुल फॉर्म Village Development Officer होता है। जिसे हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी कहते हैं। VDO का मुख्य काम होता है ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं को पहुंचाना तथा ग्रामीण विकास के लिए कार्य करना। ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी दोनो को ही VDO कहते हैं। VDO के अंतर्गत 2 या 3 या इससे भी ज्यादा ग्राम पंचायत दी जा सकती हैं।

SDO कौन होता है कैसे बने, सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी

VDO Full Information in Hindi

भारत में लगभग प्रत्येक राज्य हर वर्ष VDO पद के लिए वेकेंसी निकालता है। अलग अलग राज्य VDO के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी या फिर दोनो पद के नाम से वेकेंसी निकालते हैं। ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक कार्य के लिए ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति की जाती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को सुचार रूप से चलाने व सरकारी सुविधाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना VDO के जरिए किया जाता है। यदि आप ग्राम विकास अधिकारी बनना चाहते हैं तो VDO बनने से जुड़ी प्रत्येक जानकारी यहां पर शेयर की गई है।

VDO बनने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को यह जान लेना आवश्यक होता है कि, ग्राम विकास अधिकारी के लिए योग्यता, वीडीओ के कार्य, वेतन और VDO के रूप में काम करते समय कौन कौन सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

VDO Kya Hota Hai – ग्राम विकास अधिकारी क्या होता है

VDO यानि Village Development Officer होता है। जिसका हिंदी में मतलब ग्राम विकास अधिकारी होता है। यह ग्रामीण विकास हेतु कार्य करता है। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं सुविधाओं को ग्रामीण स्तर तक vdo के जरिए ही पहुंचाया जाता है। VDO, ग्राम प्रधान या सरपंच के साथ मिलकर गांव में सड़क निर्माण, जल व्यवस्था, सरकारी भवन निर्माण आदि जैसे कार्य करते हैं।

अलग अलग राज्य के अनुसार VDO के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक जॉब प्रोफाइल के लिए वेकेंसी निकलती हैं। हालांकि इन तीनो का लगभग लगभग एक जैसा ही काम होता है। इसलिए कई राज्य इन तीनो में से किसी एक पद के लिए ही वेकेंसी निकालते हैं। आमतौर पर ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में ही VDO काम करते हैं।

ग्राम विकास अधिकारी के लिए योग्यता – VDO Ke Liye Qualification in Hindi

भारत में अलग अलग राज्य में VDO पद के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन या अन्य एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में भिन्नता हो सकती है। इसलिए आप जिस भी राज्य में VDO के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। उस राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट द्वारा VDO भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें। और यदि आप VDO के लिए आवश्यक योग्यता को पूरा करते हैं तभी आवेदन करें अन्यथा आपका आवेदन कैंसिल कर दिया जाएगा।

यहां पर ग्राम विकास अधिकारी के लिए विभिन्न राज्य द्वारा निर्धारित सामूहिक योग्यता के बारे में बताया गया है। यहां बताए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अलावा भी VDO पद के लिए कुछ जरूरी कंडीशन हो सकती हैं। आप अपने राज्य में VDO पद के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में जानने के लिए नीचे कमेंट करें। जिससे हम आपको सही गाइडेंस दे सकें।

  • VDO के लिए कंडीडेट सरकारी मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल से 12वीं पास होना चाहिए। हालांकि कुछ राज्यों में VDO के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य होता है।
  • 12वीं या ग्रेजुएशन के अलावा बेसिक कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना जरूरी होता हैं। प्रत्येक राज्य VDO पद के लिए नोटिफिकेशन जारी करते समय यह भी सुनिश्चित कर देते हैं कि कौन से कंप्यूटर कोर्स (जैसे CCC, DCA आदि) का सर्टिफिकेट VDO पद के मान्य रहेगा।
  • VDO पद के लिए आवेदन करने समय अलग अलग राज्य द्वारा निर्धारित कंडीडेट की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • VDO पद में भर्ती के समय आरक्षित कैटेगरी के कंडीडेट को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाती है। SC/ ST को 5 साल और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाती हैं।

ग्राम विकास अधिकारी कौन होता है?

ग्राम विकास अधिकारी एक ग्रामीण विकास मंत्रालय का अधिकारी होता है। VDO की नियुक्ति ब्लॉक स्तर पर की जाती है। जिसे अपना खुद का ऑफिस मिलता है। VDO ब्लॉक से कार्य संचालित करता है। साथ ही ग्राम पंचायत में जाकर संचालित कार्य का परिक्षण करता है। ब्लॉक स्तर पर सबसे बड़ा अधिकारी ADO (सहायक विकास अधिकारी) होता है। VDO का प्रमोशन ADO के रूप में होता हैं।

ग्राम विकास अधिकारी का क्या काम होता है – VDO Ka Kaam Kya Hota Hai

VDO सरकार का प्रतिनिधि होता है। ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्य लगभग समान ही होते हैं। इनका मुख्य काम ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हेतु कार्य करना है।

  • गांव में विकास के लिए या किसी सरकारी योजना के अंतर्गत आए पैसे VDO और ग्राम प्रधान दोनो के जरिए ही निकलते हैं।
  • VDO के कार्य के अंतर्गत गांव में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, राशन कार्ड बनाना, जल निकासी व्यवस्था और मनरेगा आदि काम आते हैं।
  • इनके अलावा कृषि योजनाएं, विधवा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन, जान कल्याण योजनाएं, समाज कल्याण विभाग की योजनाएं, कृषि लोन, आवास योजना आदि कार्य भी VDO के कार्यक्षेत्र में आते हैं।
  • ग्राम विकास के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण करना तथा उसकी रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारी को सौंपना आदि भी VDO का काम होता है।।

VDO Kaise Bane पूरी जानकारी

किसी भी राज्य में VDO बनने के लिए उस राज्य द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया को पास करना होता है। जिसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आप VDO पद के लिए एलिजिबल हो। VDO या ग्राम विकास अधिकारी के लिए चयन प्रक्रिया अलग अलग राज्य में भिन्न हो सकती है। मुख्यतः VDO चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है।

  • लिखित परीक्षा
  • ऑब्जेक्टिव
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

हालांकि कुछ राज्यों में ग्राम विकास अधिकारी के पद के लिए इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट भी शामिल है। परंतु ज्यादातर राज्यों ने VDO भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट हटा दिया है। VDO चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप अपने राज्य द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

  • VDO बनने के लिए सबसे पहले इस पद के लिए निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करें।
  • VDO पद के लिए राज्य की निर्धारित ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन करें।
  • आवेदन करने के पश्चात लिखित परीक्षा पास करें। लिखित परीक्षा पास करने के लिए सिलेबस के अनुसार तैयारी व प्रैक्टिस करें।
  • लिखित परीक्षा पास करने के बाद डॉक्यूमेंट्स वर्फिकेशन पूरा करें। कुछ राज्यों में लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी हो सकता है।
  • VDO लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। जिसके बाद VDO की ट्रेनिंग पूरी करनी होती है।

VDO Ki Salary कितनी होती है

VDO यानि ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी की सैलरी 20,000 रुपए से 25,000 रुपए होती है। अलग अलग राज्य में VDO का वेतन अलग अलग हो सकता है।

VDO Ki Taiyari Kaise Kare

आज के समय में बढ़ती जनसंख्या और बढ़ती बेरोजगारी के कारण कोई भी सरकारी नौकरी पाना बहुत मुश्किल होता है। यदि आपने किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करने में थोड़ा सा भी लापरवाही किया तो समझिए की आप उस जॉब को प्राप्त करने में बहुत पीछे हो गए। VDO बनने के लिए भी बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत होती है।

  • VDO की बेहतरीन तैयारी के लिए सबसे पहले VDO सिलेबस को जरूर समझ लें। और उसी हिसाब से टाइम टेबल तैयार करें।
  • VDO परीक्षा में तीन सेक्शन होते हैं जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग।
  • हिंदी सेक्शन में सामान्य हिंदी से प्रश्न आते हैं। जिसके लिए आप वासुदेव नंदन, पृथ्वीनाथ पांडेय और आदित्य पब्लिकेशन की किताबों से तैयारी कर सकते हैं।
  • सामान्य ज्ञान जिसमे इतिहास, भूगोल, राजनीतिक, अर्थशास्त्र और विज्ञान शामिल है। इस सेक्शन की तैयारी के लिए आप Lucent की सहायता ले सकते हैं।
  • साथ ही न्यूजपेपर और सामान्य ज्ञान से जुड़ी मासिक व साप्ताहिक मैगजीन को भी पढ़ते रहें।
  • VDO की तैयारी के लिए पिछले कुछ वर्षों के पेपर जरूर सॉल्व करें। जिससे आपको VDO परीक्षा के कठिनाई स्तर का पता चलेगा। और आपको तैयारी करने में बहुत सहायता हो जायेगी।

ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी में अंतर क्या है

ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी दोनो ही पद को VDO कहते हैं। इसका मतलब यह दोनो एक जैसे ही पद हैं। जिनका काम भी लगभग समान ही होता है। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी में मुख्य अंतर सिर्फ पद के नाम में होता है।

विभिन्न राज्य सरकार VDO के अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी दोनो के लिए वेकेंसी निकालती हैं। जबकि कुछ राज्य सिर्फ एक ही पद के लिए वेकेंसी निकालते हैं। इन दोनो का वेतन भी समान ही होता है।

Leave a Comment