होटल मैनेजमेंट कोर्स 12वीं के बाद, जाने करियर ऑप्शन व सैलरी

पर्यटन (tourism) क्षेत्र के तेजी से विकसित होने के साथ इस क्षेत्र में करियर के बहुत से ऑप्शन उपलब्ध हैं। 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में बेहतरीन करियर बनाने के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या बैचलर डिग्री कोर्स करना होता है। होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद करियर ऑप्शन और सैलरी संबंधित जानकारी यहां पर दी गई है।

होटल मैनेजमेंट कोर्स 12वीं के बाद

इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए होटल मैनेजमेंट कोर्स के अलावा कुछ जरूरी स्किल की भी आवश्यकता होती है। जिसके जरिए प्रमोशन और सैलरी में इजाफा होता है। आइए जानते हैं 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स कौन से हैं? और इस फील्ड में करियर कैसे बना सकते हैं।

होटल मैनेजमेंट क्या है

होटल मैनेजमेंट में वह सभी पहलू शामिल होते हैं जो होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। जैसे कि होटल एडमिनिस्ट्रेशन, हाउसकीपिंग मैनेजमेंट, कैटरिंग मैनेजमेंट, अतिथि सत्कार (hospitality) आदि।

यदि आप होटल मैनेजमेंट में बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं। और इस फील्ड से जुड़ी प्रत्येक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। जैसे कि होटल मैनेजमेंट कोर्स की फीस, कोर्स अवधि, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया आदि। तो इस लेख को जरूर पढ़ें – होटल मैनेजमेंट कोर्स की संपूर्ण जानकारी

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स

होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा करने के बाद आप होटल इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत कर सकते हैं। 12वीं के बाद आप होटल मैनेजमेंट में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इस क्षेत्र में बेहतरीन करियर बनाने के लिए होटल मैनेजमेंट डिग्री प्रोग्राम बेस्ट होता है। जोकि 3 से 4 वर्ष का कोर्स होता है।

होटल मैनेजमेंट बैचलर डिग्री कोर्स लिस्ट

होटल इंडस्ट्री में उच्च करियर बनाने के लिए बहुत से बैचलर डिग्री कोर्स उपलब्ध हैं। जिनके लिए अलग अलग योग्यता मापदंड निर्धारित है। इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE) भी आयोजित की जाती है।

  • बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM)
  • बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT)
  • बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन
  • BBA इन होटल मैनेजमेंट
  • B.A इन होटल मैनेजमेंट
  • BBA इन हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल एंड टूरिज्म

होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स लिस्ट

आप होटल मैनेजमेंट कोर्स 10वीं के बाद भी कर सकते हैं। होटल मैनेजमेंट से जुड़े ऐसे बहुत से डिप्लोमा कोर्स हैं जिन्हे 10वीं और 12वीं के बाद कर सकते हैं। यदि आप कम समय में ही इस फील्ड में भविष्य बनाना चाहते हैं। तो होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स नीचे बताए गए हैं।

  • डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट
  • डिप्लोमा इन होटल मैनेजम एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी
  • डिप्लोमा इन होटल एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
  • डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस
  • डिप्लोमा इन फूड एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी
  • डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन

होटल मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

  • सर्टिफिकेट इन फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन
  • सर्टिफिकेट इन फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन
  • सर्टिफिकेट इन फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन
  • सर्टिफिकेट इन होटल एंड कैटरिंग मैनेजमेंट

यह भी पढ़े: ग्रेजुएशन के बाद क्या करें

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स कैसे करें

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। अधिकांश कॉलेज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के जरिए ही एडमिशन करते हैं। परंतु बहुत से कॉलेज यूनिवर्सिटी स्तर पर स्वयं एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन करते हैं।

  1. नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE)
  2. ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन अंडर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (AIMA- UGAT)
  3. UPCET BHMCT
  4. MAH HM CET
  5. WB JEHOM
  6. AIHMCT WAT

यह भी पढ़े: बीकॉम के बाद क्या करें

होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद करियर ऑप्शन

ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर के तेजी से विकास होने के कारण इसमें रोजगार बहुत है। 12वीं कक्षा के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स में आपको होटल के सभी प्रभागों और जिम्मेदारियों को मैनेज करने के लिए तैयार करते हैं। आपके अंदर इस फील्ड में करियर बनाने के लिए जरूरी स्किल जैसे कम्युनिकेशन स्किल, टीम मैनेजमेंट, क्लाइंट इंटरैक्शन आदि विकसित होती हैं।

होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद आप निम्न क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

  • क्लब मैनेजमेंट
  • इवेंट मैनेजमेंट
  • रिजॉर्ट एंड गेस्ट हाउस
  • एयरलाइन कैटरिंग
  • कैटरिंग एंड हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन
  • किचन मैनेजमेंट
  • होटल एंड टूरिज्म एसोसिएशन

होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद आप प्राइवेट सेक्टर के अलावा पब्लिक सेक्टर में भी करियर बना सकते हैं।

  • IRCTC कैटरिंग सुपरवाइजर
  • FSSAI जॉब्स
  • होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में टीचिंग
  • स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया कैटरिंग मैनेजर
  • इंडियन नेवी कैटरिंग सर्विस
  • FCI (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया)
  • आर्मी / डिफेंस कैटरिंग

होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद जॉब प्रोफाइल

होटल मैनेजमेंट कोर्स में विभिन्न जॉब प्रोफाइल की जिम्मेदारियों को समझाया जाता है। होटल को संचालित करने व उसके विकास के लिए मार्केटिंग आदि के बारे में भी बताया जाता है। होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद आप विभिन्न जॉब प्रोफाइल पर करियर बना सकते हैं।

  1. जनरल मैनेजर
  2. इवेंट मैनेजर
  3. फ्रंट ऑफिस मैनेजर
  4. बावर्ची (Chef)
  5. एक्जीक्यूटिव हाउसकीपर
  6. फूड एंड बेवरेज मैनेजर

होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद सैलरी

होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद सैलरी विभिन्न फैक्टर्स पर निर्भर करती है। जॉब प्रोफाइल, जॉब एरिया, एक्सपीरियंस आदि। विभिन्न जॉब प्रोफाइल पर एंट्री लेवल पर मिलने वाली वार्षिक सैलरी के बारे में टेबल के माध्यम से बताया गया है।

फ्रंट ऑफिस मैनेजर3 से 6 लाख रुपए
जनरल मैनेजर6 से 10 लाख रुपए
कैटरिंग मैनेजर3.5 से 8 लाख रुपए
टूर गाइड2.5 से 5 लाख रुपए
इवेंट मैनेजर3 से 6 लाख रुपए
ट्रैवल एजेंट2 से 4 लाख रुपए
फूड एंड बेवरेज मैनेजर4 से 8 लाख रुपए
बावर्ची2 से 4 लाख रुपए

होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद जॉब के लिए टॉप कंपनी

होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद आप विभिन्न जॉब प्रोफाइल के रूप में निम्न कंपनियों में जॉब कर सकते हैं।

  • ITC ग्रुप ऑफ होटल
  • Taj ग्रुप ऑफ होटल
  • Oberoi ग्रुप ऑफ होटल
  • Jaypee ग्रुप ऑफ होटल
  • एंबेसडर ग्रुप ऑफ होटल
  • Le Meridien ग्रुप ऑफ होटल
  • Casino ग्रुप ऑफ होटल

क्या होटल मैनेजमेंट कोर्स 10वीं के बाद कर सकते हैं?

जी हां, आप 10वीं के बाद होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। 10वीं के बाद होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स की फीस 10,000 रुपए से 40,000 रुपए तक हो सकती है।

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स कितने साल का होता है?

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री कोर्स 3 से 4 वर्ष का होता है। इन कोर्स में एडमिशन ज्यादातर प्रवेश परीक्षा के जरिए होता है। प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय स्तर और यूनिवर्सिटी स्तर पर आयोजित की जाती है।

Leave a Comment