O Level Kya Hai – ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स जॉब्स, सैलरी, फीस पूरी जानकारी

ओ लेवल कोर्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स & इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) द्वारा आयोजित कंप्यूटर कोर्स है। आज टेक्नोलॉजी के दौर में लगभग हर एक विभाग में कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप ओ लेवल कोर्स के बारे सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा जरूर पढ़ें, जिसमें o level kya hai से लेकर ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स जॉब्स, सैलरी व फीस आदि की संपूर्ण जानकारी दी गई है।

O level kya hai पूरी जानकारी
ओ लेवल कोर्स की पूरी जानकारी

टेक्नोलॉजी संबंधित कुछ खास स्किल्स आपको बेहतर करियर स्थापित करने में मदद करती हैं। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स भी कुछ जॉब प्रोफाइल के लिए आवश्यक स्किल को डेवलप करने में मदद करता है। जैसे वेब डिजाइनर, यूजर इंटरफेस (UI) डिजाइनर, ऑफिस ऑटोमेशन असिस्टेंट आदि। तो आइए जानते हैं ओ लेवल कोर्स के एडमिशन प्रोसेस, फीस और ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स जॉब्स के बारे में।

ओ लेवल कोर्स क्या है

ओ लेवल कोर्स एक सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स है, जिसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) द्वारा संचालित किया जाता है। ओ लेवल कोर्स वेब डिजाइनर, यूजर इंटरफेस (UI) डिजाइनर आदि जॉब प्रोफाइल के लिए आवश्यक स्किल डेवलप करने में सहायक है। इस कोर्स के बाद आप टेक्नोलॉजी से जुड़ी विभिन्न जॉब प्रोफाइल में करियर बना सकते हैं।

ओ लेवल कोर्स पूरा करने के बाद स्टूडेंट चाहें तो अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाने के लिए ‘A’ लेवल कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। ए लेवल कोर्स की मान्यता एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के बराबर मानी जाती है।

यह भी पढ़ें : CCC करने के फायदे व CCC कोर्स की पूरी जानकारी

O Level Course In Hindi

O Level का फुल फॉर्म Ordinary Level होता है। ओ लेवल कोर्स के जरिए विद्यार्थी को इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त हो पाती है। यह कोर्स कंप्यूटर एप्लीकेशन के बेसिक को मजबूत बनाता है। ओ लेवल कोर्स के लिए आवेदन करने या फिर O Level (IT) एग्जाम देने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://student.nielit.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होता है।

ओ लेवल कोर्स के लिए NIELIT वर्ष में 2 बार (जुलाई और जनवरी में) एग्जाम का आयोजन करता है। जिसके लिए आप कभी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। NIELIT को हम पहले DOEACC (डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्रेडिटेशन ऑफ कंप्यूटर कोर्सेज) के नाम से जानते थे। ओ लेवल कोर्स के थ्योरी एग्जाम के साथ ही प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट भी सम्मिलित करना होता है।

यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी के लिए बेस्ट कंप्यूटर कोर्स

ओ लेवल कोर्स कितने साल का होता है

ओ लेवल कोर्स 1 साल का होता है, जिसमे 6-6 महीने के 2 सेमेस्टर होते हैं। ओ लेवल कोर्स 540 learning hours का होता है। जिसे पूरा करने के लिए 10+2 के बाद ओ लेवल कोर्स करने पर 1 वर्ष और ग्रेजुएशन के बाद ओ लेवल करने पर न्यूनतम 6 महीने का समय निर्धारित है।

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में थ्योरी के साथ साथ प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। थ्योरी, प्रैक्टिकल/ प्रोजेक्ट्स में पास होने के बाद ही ओ लेवल कोर्स का सर्टिफिकेट दिया जाता है। ओ लेवल कोर्स भले ही 6 महीने में पूरा किया जा सके, परन्तु यह 1 वर्ष का ही माना जाता है।

ओ लेवल कोर्स कैसे करें 

ओ लेवल कोर्स आप दो तरीके से कर सकते हैं। पहला कि आप किसी ऐसे संस्थान से जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंतर्गत रजिस्टर्ड हो, उसके जरिए यह कोर्स कर सकते हैं। दूसरा तरीका है NIELIT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ओ लेवल कोर्स के लिए ऑनलाइन डायरेक्ट ही यह कोर्स कर सकते हैं। 

किसी इंस्टीट्यूट के जरिए ओ लेवल कोर्स करने में रजिस्ट्रेशन शुल्क, ओ लेवल कोर्स फीस आदि जैसे शुल्क संस्थान ही जमा करवाता है। जिसके लिए वे आपसे एक्स्ट्रा चार्ज भी कर सकते हैं। लेकिन इस कोर्स की क्लासेस, एग्जाम नोटिस, एडमिट कार्ड व पाठ्यक्रम से जुड़ी अन्य गतिविधियों का ध्यान इंस्टीट्यूट ही रखता है।

ओ लेवल कोर्स के लिए योग्यता

ओ लेवल कोर्स करने के लिए कंडीडेट 12वीं पास होना चाहिए। हालांकि 10वीं के बाद आईटीआई कोर्स (2 वर्ष) या 10वीं के बाद के आईटीआई कोर्स (1 वर्ष) और एक साल के अनुभव के बाद भी ओ लेवल कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

ओ लेवल कोर्स आवेदन प्रक्रिया

Direct applicants के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. ओ लेवल कोर्स करने के लिए nielit की ऑफिशियल वेबसाइट के स्टूडेंट्स पोर्टल http://student.nielit.gov.in पर जाकर ओ लेवल कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है।
  2.  आवश्यक डिटेल्स भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस (500₹) का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा।
  3. रजिस्ट्रेशन करने के कुछ समय पश्चात (लगभग 5-7 दिन) मे रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होता है।
  4. जिसके बाद आपको nielit के स्टूडेंट पोर्टल पर पासवर्ड बनाकर अकाउंट बनाना होता है। जहां पर आपको कोर्स से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होती हैं। 

मान्यता प्राप्त संस्थान के आवेदक

  1. ऑफिशियल वेबसाइट में ओ लेवल के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय through Institute विकल्प का चयन करना होगा। 
  2. रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान आप ऑनलाइन या आपके द्वारा चयनित इंस्टीट्यूट द्वारा पूरा होता है।
  3. आपके द्वारा चयनित संस्थान में ओ लेवल कोर्स की क्लासेज चलती हैं। साथ ही प्रैक्टिकल भी कराए जाते हैं।

ओ लेवल कोर्स फीस – O Level Course Fees Hindi

ओ लेवल कोर्स की फीस कोर्स करने के माध्यम पर निर्भर करती है। यदि आप ऑनलाइन या डायरेक्ट मोड के द्वारा ओ लेवल कोर्स करते हैं, तो कोर्स की फीस 3000₹ – 5000₹ हो सकती है। और यदि आप कोर्स किसी संस्थान के जरिए करते हैं, तो ओ लेवल कोर्स फीस 15000₹ – 18000₹ हो सकती है।

ओ लेवल कोर्स डायरेक्ट करने पर रजिस्ट्रेशन फीस और परीक्षा फीस भरना होता है। ओ लेवल रजिस्ट्रेशन फीस 500₹ है और प्रत्येक परीक्षा (4 पेपर) के लिए लगभग 700₹ फीस है। इसके अलावा प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट में भी कुछ खर्च हो सकता है। इस प्रकार डायरेक्ट ओ लेवल कोर्स करने पर 4 से 5 हजार रूपए में खर्चा आता है।

ओ लेवल कोर्स किसी इंस्टीट्यूट के जरिए करने पर रजिस्ट्रेशन फीस और परीक्षा फीस के अलावा इंस्टीट्यूट की कोर्स फीस भी देना होता है। इस प्रकार किसी संस्थान के जरिए ओ लेवल कोर्स करने पर इसकी कुल फीस लगभग 15 से 20 हजार रूपए हो सकती है। संस्थान की फीस अलग अलग हो सकती है।

संस्थान के जरिए ओ लेवल कोर्स करने पर जरूरी बातें

किसी संस्थान के जरिए ओ लेवल कोर्स करने पर फीस तो ज्यादा होती है, लेकिन कोर्स से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां जैसे पेपर के लिए फॉर्म भरना, परीक्षा फीस जमा करना, एडमिट कार्ड डाउनलोड करना, प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट आदि nielit की वेबसाइट पर समीलित करना आदि कार्यों को इंस्टीट्यूट ही मैनेज करता है।

ओ लेवल कोर्स के लिए संस्थान का चयन करने से पहले इस बात की पुष्टि कर लें कि क्या वह संस्थान जिसे आप ओ लेवल कोर्स के लिए ज्वाइन कर रहे हैं। वह ये सब काम करने में समर्थ है या नही। क्योंकि आप कोर्स की अधिक फीस दे रहे हैं। इंस्टीट्यूट में कोर्स की फीस दो इंस्टालमेंट में दे सकते हैं। एडमिशन के समय फर्स्ट इंस्टालमेंट व दूसरे सेमेस्टर में दूसरा इंस्टालमेंट। 

यदि आप किसी संस्थान न जाकर ऑनलाइन ही ओ लेवल कोर्स करना चाहते हैं। तो इस बात की पुष्टि कर लें। कि कोर्स से रिलेटेड सारे कार्य खुद से करने में समर्थ हो। इस तरह ऑनलाइन ही यह कोर्स 3 हजार रूपए से 4 हजार रूपए में पूरा हो जाएगा।

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स जॉब्स क्या हैं

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स पूरा करने के बाद आपको टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अधिक जानकारी प्राप्त होती है। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स सिर्फ सरकारी या प्राइवेट जॉब प्राप्त करने में सहायक ही नहीं, बल्कि इस कोर्स में सिखाई गई स्किल्स के जरिए आप बहुत सी कंप्यूटर रिलेटेड जॉब्स के काबिल हो जाते है। आप निम्न जॉब प्रोफाइल पर सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में रोजगार की तलाश कर सकते हैं। 

  • कंप्यूटर ऑपरेटर 
  • शिक्षण सहायक 
  • जूनियर प्रोग्रामर 
  • आईटी लैब असिस्टेंट 
  • प्रोग्रामर असिस्टेंट 
  • वेब डिजाइनर 
  • EDP सहायक
  • UPPCL RO/ARO
  • AHC RO/ARO

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे 

  1. इस कोर्स के बाद आप राज्य सरकार व केंद्र सरकार की ऐसी नौकरियां जहां पर कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और सर्टिफिकेट मांगा जाता है। आप उन जॉब्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. प्राइवेट या सरकारी जॉब्स के लिए जहां पर कम से कम 1 वर्ष का कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट मांगा जाता है, वहां पर आप ओ लेवल कोर्स सर्टिफिकेट का उपयोग कर सकते हैं। यह पूरी तरह मान्य है।

जानें ओ लेवल कोर्स के बाद किस क्षेत्र में जॉब या करियर बनाने में होता है आसान : ओ लेवल कोर्स के बेहतरीन फायदे

ओ लेवल कोर्स सिलेबस 2023

ओ लेवल कोर्स सिलेबस में 4 थ्योरी मॉड्यूल, 4 प्रैक्टिकल और 1 प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह सभी अनिवार्य है।

मॉड्यूल कोडमॉड्यूल
M1-R5.1इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टूल्स एंड नेटवर्क बेसिक्स
M2-R5.1वेब डिजाइनिंग & पब्लिशिंग
M3-R5.1प्रोग्रामिंग एंड प्रोब्लम सॉल्विंग थ्रू पाइथन
M4-R5.1Internet of Things and its Applications
MPR-1 to MPR-4M1-R5.1, M2-R5.1 ,M3-R5.1 और M4-R5.1 पर आधारित प्रैक्टिकल
PJ1-R5.1Project

ओ लेवल कोर्स सिलेबस दो भागो में विभाजित है। पहला थ्योरेटिकल और दूसरा प्रैक्टिकल। कोर्स के दोनो सेमेस्टर में थ्योरी व प्रैक्टिकल शामिल हैं। ओ लेवल कोर्स में प्रोजेक्ट वर्क भी करना जरूरी होता है। प्रोजेक्ट्स वर्क के बिना ओ लेवल सर्टिफिकेट नही मिलता।

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स से संबंधित सवाल

कंप्यूटर में ओ लेवल कोर्स क्या होता है?

ओ लेवल कंप्यूटर का एक बेसिक कोर्स होता है। जिसे डिप्लोमा या सर्फिकेट कोर्स कहा जाता है। यह डिप्लोमा कोर्स NIELIT द्वारा संचालित किया जाता है।

ओ लेवल कोर्स की फीस कितनी है?

ओ लेवल कोर्स ऑनलाइन डायरेक्ट करने पर लगभग 3 से 4 हजार रुपए तथा संस्थान के जरिए करने पर 15000₹ से 18000 रुपए फीस है।

ओ लेवल कोर्स कितने साल का होता है?

ओ लेवल कोर्स एक वर्ष का होता है। जिसमे थ्योरेटिकल , प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट वर्क शामिल है।

ओ लेवल कोर्स के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन करने पर कितने वर्ष तक मान्य रहता है?

ओ लेवल कोर्स के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन करने और फीस पेमेंट करने के बाद यह रजिस्ट्रेशन 5 साल तक के लिए मान्य रहता है। आप 5 साल में कभी भी इस कोर्स के लिए निर्धारित सभी एग्जाम को पास कर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। आप अलग अलग समय में भी अलग अलग एग्जाम दे सकते हैं। जिसके लिए आप अपने स्टूडेंट अकाउंट से ही पहले ही रजिस्ट्रेशन करते हैं।

ओ लेवल से कौन सी जॉब मिलती है?

ओ लेवल कोर्स करने के बाद आप वेब डिजाइनर, EDP असिस्टेंट, जूनियर प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर जैसी जॉब प्राप्त कर सकते हैं। ओ लेवल कोर्स सर्टिफिकेट का इस्तेमाल आप सरकारी और प्राइवेट जॉब प्राप्त करने में कर सकते हैं।

3 thoughts on “O Level Kya Hai – ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स जॉब्स, सैलरी, फीस पूरी जानकारी”

Leave a Comment